प्रियंका गांधी लेंगी किसानों की महापंचायत में हिस्सा, प्रशासन ने लगाई धारा 144

जिला मजिस्ट्रेट ने बताया कि सहारनपुर में 5 अप्रैल तक धारा 144 लागू रहेगी। बता दें कि सहारनपुर में सीआरपीसी की धारा 144 को 6 फरवरी को लागू किया गया था। बता दें कि किसान केंद्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं।

 

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के मीडिया संयोजक ललन कुमार ने बताया कि प्रियंका 10 फरवरी को पार्टी के ‘जय जवान जय किसान’ अभियान के तहत सहारनपुर जिले की नकुड तहसील के चिलकाना में आयोजित होने वाली किसान पंचायत में शामिल होंगी।

प्रियंका गांधी वाड्रा देहरादून पहुंची। प्रियंका गांधी आज सहारनपुर में किसान महापंचायत में हिस्सा लेंगी। प्रियंका वाड्रा का ट्वीट- बीजेपी सरकार को काले कृषि कानून वापस लेने होंगे

वहीं सहारनपुर जाने से पहले प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर प्रदेश की बीजेपी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, ‘किसानों के दिल की बात सुनने, समझने, उनसे अपनी भावनाएं बांटने, उनके संघर्ष का साथ देने आज सहारनपुर में रहूंगी। भाजपा सरकार को काले कृषि कानून वापस लेने होंगे।’

केंद्र सरकार के नए कृषि कानूनों (Farm Laws) के खिलाफ किसानों का आंदोलन 78वें दिन भी जारी है। इस बीच कृषि कानून के विरोध और किसान आंदोलन का समर्थन करने के लिए कांग्रेस (Congress) की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) आज उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में होने वाली किसान महापंचायत में शिरकत करेंगी। सहारनपुर में किसान महापंचायत से पहले यूपी प्रशासन ने जिले धारा 144 लागू कर दी गई है।