प्रियंका गांधी आज रायबरेली के दौरे पर करेंगी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा, ” विकास’ पूछ रहा है, बीजेपी को आगामी चुनाव में उनके खिलाफ आने वाले नतीजों की खुफिया रिपोर्ट मिल गई है क्या?

शायद तभी उसमें इतनी बेचैनी है। आज बीजेपी को हर गांव-शहर और दल के अंदर भी विरोध का सामना करना पड़ रहा है। बीजेपी का विपक्ष पर लगातार आरोप लगाना, उनकी हताशा का प्रतीक है।”

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज रायबरेली के दौरे पर रहेंगी। रायबरेली में वे कई जगहों पर पार्टी के कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगी। दोपहर करीब 1.30 बजे मुसाफिरखाना पहुंचने का उनका कार्यक्रम है। जहां वे पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगी।