प्रियंका और निक ऑडियंस पर फेंक रहे केक, इस दौरान देसी गर्ल लाल परी बनी नजर आई

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा जोनस और निक जोनस पिछले कई दिनों से अपने हॉलीडे पर हैं। ये कपल मियामी में इन दिनों छुट्टियां मना रहा हैं। जिसकी तस्वीरें और वीडियो लगातार सोशल मीडिया पर छाई हुई है। अब कुछ और नई तस्वीर और वीडियो सामने आई है जिसमे निक और प्रियंका मियामी में स्टीव अओकी के कॉन्सर्ट में पहुंचे। निक- प्रियंका के साथ इन तस्वीरों में जो जोनस, सोफी टर्नर नजर आ रहे हैं।

आपको बता दें कि स्टीव अओकी कॉन्सर्ट हीरो हैं। इनके कॉन्सर्ट सबसे हटके होते है। स्टीव अओकी के कॉन्सर्ट बहुत ही मशहूर हैं क्योकि कॉन्सर्ट में ऑडियंस के ऊपर केक फेंका जाता है। ऐसा ही कुछ मियामी में हुए कॉन्सर्ट में हुआ जिसमे निक और देसी गर्ल शामिल हुए।

सामने आई वीडियो में प्रियंका और निक ऑडियंस पर केक फेंक रहे है। वीडियो में देख सकते है कि प्रियंका निक को इशारा कर रही है कि उनको ये केक किस साइड फेंकना। ये वीडियो बहुत ही मजेदार है।

इस कॉन्सर्ट में निक और प्रियंका ने जमकर मस्ती की। दोनों ने खूब डांस भी किया। इस दौरान देसी गर्ल लाल परी बनी नजर आई। शॉट रेड ड्रेस में प्रियंका बहुत खूबसूरत लग रही हैं। आपको बता दें कि पीसी जल्द शोनाली बोस की फिल्म ‘द स्काई इज़ पिंक’ में नजर आएंगी, जिसमें उनके साथ फरहान अख्तर भी नजर आ रहे हैं। इस फिल्म में ज़ायरा वसीम भी नजर आनेवाली हैं। हाल ही में उन्होंने अंडमान और निकोबार आईलैंड में फिल्म की शूटिंग खत्म की है।

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने 2018 के दिसंबर में शादी की थी। इसके बाद यह कपल लॉस एजेंलेस में अपनी फिल्मों और म्यूज़िक वीडियो को लेकर बिजी था। जोनस ब्रदर्स का एक सॉग सकर रिलीज हुआ था। इसमे प्रियंका भी नजर आई थी। ये सॉन्ग सकर बिलबोर्ड हॉट 100 की लिस्ट में सबसे ऊपर है।