प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर को उनके जन्मदिन पर शुभकामना दी

स्वर साम्राज्ञी लता मंगेशकर का आज जन्म दिन है। प्रधानमंत्री सहित देश के नामी गिरामी और आम लोगों ने उन्हें लंबी आयु के लिए शुभकामनाएं दी है। भारत रत्न लता मंदेशकर 89 साल की हो चुकी है। फिर भी उनके सुरों की खनक आज भी बरकरार है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर को उनके जन्मदिन पर शुभकामना दी और कहा कि उनके असाधारण काम ने उन्हें करोड़ों देशवासियों का प्रिय बना दिया। मोदी ने ट्वीट किया, “आदरणीय लता दीदी, आपको आपके जन्मदिन पर शुभकामनाएं। दशकों के आपके असाधारण काम ने आपको करोड़ों भारतीय का प्रिय बना दिया। आप हमेशा अपने देश के विकास को लेकर उत्साहित रही हैं। ईश्वर आपको अच्छे स्वास्थ्य के साथ लंबी आयु प्रदान करें।”