पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुआ ये बड़ा बदलाव, जानकर लोग हुए हैरान

सात दिसम्बर तक लगातार छह दिनों में पेट्रोल की कीमत 1.37 रुपये और डीजल की 1.45 रुपये प्रति लीटर बढ़ी थीं। उसके बाद से दोनों के दाम स्थिर रहे थे। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में रोजाना सुबह 6 बजे बदलाव होता है।

सुबह 6 बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। आज देश के चार बड़े महानगरों में पेट्रोल -डीजल के दाम ये हैं- पेट्रोल डीजल दिल्ली 83.71 73.87 मुंबई 90.34 80.51 चेन्नई 86.51 79.21 कोलकाता 85.19 77.44

अंतरराष्ट्रीय बाजार में नए साल के पहले रोज कच्चे तेल के दाम में हल्की तेजी रही थी। बाजार की नजरें तेल निर्यातक देशों के संगठन (ओपेक) की सोमवार 04 जनवरी की होने वाली बैठक पर है।

दिल्ली में पेट्रोल का दाम आज 83.71 रुपये और डीजल का 73.87 रुपये प्रति लीटर पर टिका रहा। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आज भी कोई बढ़ोत्तरी नहीं हुई है। आज लगातार 27वें दिन भी पेट्रोलृडीजल के दामों में स्थिरता है।