पुलवामा हमले की नाराजगी के बाद भारतीय किसानों ने उठाया बड़ा कदम, अब भूखा मरेगा पाकिस्तान

पुलवामा हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ जो सबसे बड़ा कदम उठाया था, वह मोस्ट फेवर्ड नेशन के दर्जा वापस लेना था। अब इसका असर पाकिस्तान पर देखने को मिल रहा है। वहां की जनता को भी आने वाले समय में पता चल जाएगा कि भारत सिर्फ गोली से ही नहीं बल्कि दूसरे कदम उठाकर भी पाकिस्तान को बर्बाद कर सकता है।

पुलवामा हमले की नाराजगी के बाद भारतीय किसानों ने अपने उत्पाद पाकिस्तान भेजने से इनकार कर दिया। मध्य प्रदेश के किसानों ने पाकिस्तान को टमाटर नहीं भेजे जो वहां पर इसके दाम आसमान छूने लगे हैं। अटारी-बाघा मार्ग से रोजाना 75 से 100 ट्रक टमाटर पाकिस्तान जा रहे थे, लेकिन पुलवामा हमले के बाद ट्रेडर्स ने इसे रोक दिया है। दूसरी सब्जियों, फलों, कपास, धागे के कारोबारी भी इस मार्ग से बुकिंग बंद कर रहे हैं।

भारत के सब्जी मार्केट में टमाटर कीमत तकरीबन 10 रुपए प्रति किलो के आसपास है। वहीं, पाकिस्‍तान में टमाटर का भाव आसमान छू रहा है। लाहौर में टमाटर 180 रुपए प्रतिकिलो बिक रहा है। साउथ एशिया की एक कॉरस्पोडेंट (पत्रकार) ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर यह जानकारी शेयर की है। वहीं, दूसरी सब्जियों के दाम में भी इजाफा देखने को मिला है। प्याज के दाम भी दोगुने हो गए हैं। पहले पाकिस्तान में प्याज जहां 10-15 रुपए प्रति किलो बिक रहा था, वहीं अब प्याज के भाव 30 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गए हैं।

पाकिस्तान की सब्जी मंडी में आलू के दाम में भी इजाफा हुआ है। 18 फरवरी के दाम के अनुसार, आलू 30-35 रुपए किलो बिक रहा है। पहले यह 10-12 रुपए प्रति किलो बिक रहा था। जबकि खीरे और तोरी के दाम 80 रुपए प्रति किलो बिक रहे हैं। लॉकी, टिंडे की कीमतें 60-80 रुपए प्रति किलो बिक रहा है, जो पहले 40 रुपए प्रति किलो था। शिमला मिर्च 80 रुपए किलो, भिंडी 120 रुपए प्रति किलो बिक रही है।

आपको बता दें, साल 2017 में भी दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव के चलते आपूर्तिं बंद की गई थी। इसके बाद लाहौर और पंजाब प्रांत के कुछ हिस्सों में टमाटर की कीमत बढ़कर 300 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गई थी।