कोरोना महामारी के बीच पाकिस्तान में आई ये बड़ी आफत, जान बचाकर भागे लोग

तीन अन्य श्रमिक घायल हो गए और उन्हें एक अस्पताल में भर्ती करा दिया गया, लेकिन उनकी हालत की जानकारी नहीं मिली है। घटना की जांच जारी है।

प्रांत की खुफिया एजेंसियों के सूत्रों ने सिन्हुआ को बताया कि हथियारबंद लोगों ने श्रमिकों को हथकड़ी लगाई और उन्हें बहुत करीब से गोली मारी। गोली मारने से पहले उनके पैर बांध दिए गए थे।

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में अज्ञात बंदूकधारियों द्वारा एक कोयला खदान के 11 श्रमिकों की गोली मारकर हत्या करने की घटना सामने आई है। यह जानकारी अधिकारियों ने रविवार को दी।

उपायुक्त मुराद कासी के हवाले से बताया कि, बंदूकधारियों ने बोलन जिले से शनिवार देर रात मजदूरों का अपहरण कर लिया और उन्हें दूसरे इलाके में ले जाने के बाद उनकी हत्या कर दी।