पति की मौत के बाद टीवी एंकर ने इस वजह से किया विधवा से रेप

 पंजाबी टीवी चैनल पर गांवों पर आधारित शो को होस्ट करने वाले एंकर और राष्ट्रपति से अवॉर्ड पा चुके गुरदीप सिंह के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। उस पर शहर की महिला को शादी का झांसा देकर आठ साल तक शारीरिक संबंध बनाने और फिर शादी से इनकार करने का आरोप है।
महिला ने सीपी सुखचैन सिंह गिल को दी शिकायत में बताया कि, उसके पति की मौत 2009 में हो गई थी। 2010 में वह अपने किसी दोस्त के माध्यम से गुरदीप के संपर्क में आई थी। वह तभी से उसके पास आता था। उसने उसे शादी का झांसा दिया और आठ साल तक उससे शारीरिक संबंध बनाए। 2018 के फरवरी में वह उसके घर आया और शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद उसने जुलाई में उसके खिलाफ शिकायत कर दी थी। थाना मोती नगर में धारा 376 (दुष्कर्म की धारा) के तहत गुरदीप सिंह के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। महिला के अनुसार जब उसने गुरदीप सिंह के खिलाफ शिकायत दी तो उसे कई लोग घर पर धमकाने आए थे। आरोप है कि जांच में उसने अपने रसूख का इस्तेमाल कर डराया था, लेकिन वह अड़ी रही।

गुरदीप सिंह अमृतसर के खालसा कॉलेज में नौकरी कर चुका है। वह एक एनजीओ भी चलाता था, जिस कारण उसे 2013 में राष्ट्रपति से अवॉर्ड मिला था। यह महिला भी उसके साथ अवॉर्ड लेने गई थी। गुरदीप सिंह अब फिरोजपुर की ऑफिसर कॉलोनी में रहता है। महिला के अनुसार गुरदीप सिंह कई फिल्मों में काम कर चुका है और गीत भी लिखता है।