नौसेना दिवस पर पीएम मोदी ने कही ये बात, जानकर लोग हुए हैरान

उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू (M Venkaiah Naidu) ने नौसेना दिवस पर नौसेना के कर्मियों को बधाई दी और देश की रक्षा के लिए उनके अदम्य साहस एवं निस्वार्थ सेवा की सराहना की।

 

उपराष्ट्रपति सचिवालय ने नायडू के हवाले से ट्वीट किया, ‘नौसेना दिवस के अवसर पर भारत की समुद्री सीमाओं के सजग प्रहरियों के शौर्य को नमन, उनके परिजनों के धैर्य को नमन। कृतज्ञ देश, राष्ट्र की सुरक्षा और सेवा में आपके अदम्य साहस और समर्पण पर सदैव विश्वास करता है, आप पर गर्व करता है।’

वर्ष 1971 में भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान भारतीय नौसेना द्वारा कराची बंदरगाह पर किए गए हमले की याद में प्रत्येक वर्ष चार दिसंबर को नौसेना दिवस मनाया जाता है।

पीएम मोदी ने ट्वीट किया, ‘हमारे सभी पराक्रमी नौसैन्य र्किमयों और उनके परिवारों को नौसेना दिवस की शुभकामनाएं। भारतीय नौसेना निडरता के साथ हमारे तटों की रक्षा करती है और जरूरत पड़ने पर मानवीय सहयोग भी प्रदान करती है। हम सदियों से चली आ रही भारत की समृद्ध समुद्री परंपरा को भी याद करते हैं।’

आज देश भर में नौसेना दिवस (Navy Day) मनाया जा रहा है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने भी शुक्रवार को भारतीय नौसेना की सराहना की और कहा कि वह निडरता के साथ देश के तटों की रक्षा करती है साथ ही जरूरत पड़ने पर मानवीय सहयोग भी प्रदान करती है।