नेहा धूपिया के चैट शो में जल्द नजर आने वाली है जाह्नवी और खुशी

बॉलीवुड की धड़क जाह्नवी कपूर बहन खुशी कपूर के साथ नेहा धूपिया के चैट शो में जल्द नजर आने वाली है। बीती शाम दोनों बहनों ने इस एपिसोड की शूटिंग की है। दोनों की सोशल मीडिया पर खूब तस्वीरें वायरल हो रही है। 

इस दौरान खुशी कपूर और जाह्नवी कपूर का हॉट और सेक्सी अवतार देखने को मिला है। वैसे ये कहना गलत नहीं है कि जाह्नवी कपूर को अपनी खुशी कपूर की कपंनी पसंद आती है। फिर चाहे शादी और या अवॉर्ड फंक्शन जाह्नवी खुशी के साथ उनका हाथ थामे नजर आती है।

इस शो के दौरान जाह्नवी कपूर  ब्लू कलर की स्कर्ट और व्हाइट टी-शर्ट में नजर आई तो वही छोटी बहन भी किसी सेलेब्स से कम नहीं लग रही थी खुशी ने टाइगर प्रिंट शॉट स्कर्ट और व्हाइट टी-शर्ट पहनी हुई थी। इस लुक में दोनों बहने कहर ढाती नजर आ रही थी।

सोशल मीडिया पर दोनों कपूर बहनों का वीडियो काफी पॉपुलर हो रहा है। इस शो में दोनों बहने एक-दूसरे के कई राज खोलती हुई नजर आएगी। जाह्नवी और खुशी का एपिसोड भी बहुत ही मजेदार होगा। खुशी अपने पापा बोनी कपूर की चहेती हैं और जाह्नवी अपनी मां की फेवरिट थीं, ऐसे में हो सकता है कि शो में कई मजेदार किस्से सामने आएं।

इस शो के पिछले सीजन में दीपिका पादुकोण और अनीशा पादुकोण नजर आई थीं। उस शो में अनीशा ने दीपिका के कई सीक्रेट सबके सामने खोल दिए थे, जिसके बारे में शायद ही इससे पहले किसी को पता हो। पिछले दिनों खबर थी की खुशी कपूर भी इस साल बॉलीवुड में एंट्री करने वाली है। अब देखना होगा की खुशी बॉलीवुड में अपना जलवा कब बिखेरती है।