निर्माणाधीन इमारत गिरने की घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 17

कम्बोडिया में निर्माणाधीन इमारत गिरने की घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 17 हो गई है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। इमारत का निर्माण चीन की कंपनी करा रही थी। घटना दक्षिण पश्चिमी कम्बोडिया के तटवर्ती सिहानुकविले कस्बे के कसीनो-रिसॉर्ट में शनिवार को हुई थी।

इस संबंध में चीनी इमारत के मालिक, निर्माण कंपनी के प्रमुख और ठेकेदार समेत चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। सात मंजिला इमारत के निर्माण का काम लगभग पूरा हो गया था। इमारत के मलबे में अब भी दर्जनों लोगों के फंसे होने की आशंका है। एक बयान में कहा गया है कि प्रीह सिहानुक प्रांतीय अधिकारियों ने जानकारी दी है कि दुर्घटना में 17 लोगों की मौत हो गई और 24 लोग घायल हैं।

सिहानोकविल्ले प्रांत के गवर्नर युन मिन ने बताया कि घटनास्थल पर बचाव अभियान जारी है। मलबे को दो मशीनों के जरिये हटाया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि स्थानीय समयानुसार सुबह पांच बजे सिहानोकविल्ले प्रांत के कम्यून- 4 क्षेत्र में यह घटना हुअी।

कुछ लोग, जिसमें से अधिकतर निर्माण कार्य करने वाले मजदूर हैं मलबे के नीचे फंसे हुए हैं और अभी तक हताहतों के बारे में पता नहीं चल सकता है। बचाव कर्मी मलबा हटा कर पीड़तिों को तलाश कर रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक इमारत का 80 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो चुका था।