निक जोनस ने जूता छुपाई रस्म में परिणीति को दिए कितने रुपय

2 दिसंबर को निक-प्रियंका ने अपने परिवार और कुछ करीबी दोस्तोंके साथ जोधपुर के उम्मैद भवन में बड़े धूम-धाम से शादी रचाई जिसकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। वहीं इस शादी को लेकर सबसे ज्यादा एक्साइटेड निक की साली परिणीति चोपड़ा से जुड़ी आए दिए खबरें आ रही हैं कि निक जोनस ने जूता छुपाई रस्म में परिणीति को कितने रुपय दिए हैं।

इसी बात पर अब परिणीति ने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर इसकी सच्चाई बताई है। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा है कि ‘जो भी लोग जूता छुपाई में मिले पैसों पर अटकलें लगा रहे हैं- आपको कुछ नहीं पता है। बस यही कह सकती हूं कि आप लोग गलत हैं। निक उससे ज्यादा क्रेजी थे।कोई शब्द नहीं हैं। निक ने हमें शॉक्ड कर दिया।

इससे तो अब यही अंदाजा लगाया जा सकता है कि निक ने परिणीति को उम्मीद से ज्यादा पैसे दिए हैं। तभी वह इतनी शॉक्ड हैं। बता दें कि शादी से पहले एक इंटरव्यू में परिणीति ने कहा था कि वो जीजू निक से जूता छुपाई के लिए 37 करोड़ रुपये मांगेंगी।

बता दें कि जोधपुर में शाही शादी करने के बाद दिल्ली में दोनों का रिसेप्शन भी शादी की तरह ग्रैंड रहा। क्रिश्‍चन शादी में प्रियंका ने वाइट गाउन पहना वहीं हिंदू रिति रिवाज से हुई शादी में लाल रंग का लहंगा पहना।

शादी के बाद उनका एक रिसेप्शन को दिल्ली में हो चुका है और दूसरा अब मुंबई में होगा। दिल्ली में हुए इस हाई-प्रोफाईल वेडिंग रिसेप्शन में केवल पॉलीटीशियंस को आमंत्रित किया गया था। इस खास मौके पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शिरकत की। जहां वह स्टेज पर प्रियंका और निक को शादी की ढेर सारी बधाईयां देते हुए नजर आएं।

वहीं इलेक्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जोधपुर में थे लेकिन अपने व्यस्त शेड्यूल से समय निकाल कर वह रिसेप्शन पार्टी में शिरकत करने पहुंचे। बता दें कि रिसेप्शन में प्रियंका ने ऑफ व्हाइट कलर का लहंगा पहना हुआ था, जिस पर सिल्वर कलर की कारीगरी थी। इस लहंगे में वे बेहद ही खूबसूरत लग रही थी, वहीं निक जोनस की बात करें तो वो सूट में काफी हैंडसम लग रहे थें। उन्होंने ब्लू कलर की जैकेट के साथ व्हाइट कलर के कॉम्बिनेशन की शर्ट पहनी हुई थी।