निक की बाहों में प्रियंका ने बिताई रात

यंका चोपड़ा और निक जोनास का प्यार दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है जिसका सबूत है इन्टरनेट पर वायरल हो रही तमाम तस्वीरें! और ऐसी ही एक तस्वीर एक बार फिर इन्टरनेट पर छा रही हैं, जिसे देखकर आप भी यहीं कहेंगे ‘परफेक्ट कपल’!

प्रियंका कभी US तो कभी मुंबई अपने घर और परिवार वालों से मिलती रहती हैं लेकिन, बता दें कि उनका घर ना तो मुंबई में है और ना ही US में। बल्कि, उनका घर है पति निक की बाहों में। और यह हम नहीं प्रियंका द्वारा शेयर की गया यह पोस्ट कह रहा है। दरअसल, प्रियंका ने अपने इन्स्टा अकाउंट पर एक बेहद प्यारी तस्वीर शेयर की है जिसमें वों निक की बाहों में आराम कर रही हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए प्रियंका ने कैप्शन में लिखा है ‘Home’

प्रियंका भले ही अपने काम के सिलसिले में कभी भारत तो कभी US ट्रेवल करती रहती हैं मगर, इन सभीं के बीच निक से मिलना, उनके साथ समय बीताना बिलकुल मिस नहीं करतीं। प्रियंका की मां मधु चोपड़ा भी अपने बेटी के साथ कई बार US में दिखाई देती हैं। हाल ही में प्रियंका, निक और प्रियंका की मां ने कैलिफोर्निया में स्नो-फॉल का मज़ा लिया और इसकी तस्वीरें भी खुद प्रियंका ने अपने इन्स्टा अकाउंट पर शेयर की है। इन तस्वीरों में निक और प्रियंका बेहद खुश नज़र आ रहे हैं।

प्रियंका और निक के साथ इस विंटर सीज़न को उनके दोस्तों ने भी एन्जॉय किया। प्रियंका की आने वाली फिल्मों की बात की जाए तो वो जल्द ही फरहान अख्तर के साथ फ़िल्म ‘द स्काय इज़ पिंक’ में दिखाई देंगी जिसकी शूटिंग भी शुरू हो गई है। इस फ़िल्म में दंगल गर्ल ज़ायरा वासिम भी मुख्य किरदार में होंगी। प्रियंका इससे पहले साल 2016 में मराठी भाषी फ़िल्म ‘वेंटीलेटर’ में केमियो अपीयरेंस में दिखाई दी थीं। और बॉलीवुड में उनकी पिछली फ़िल्म साल 2016 में ‘जय गंगाजल’ थीं।