नाइजीरिया में हैजा फैलने से 175 लोंगो की मौत

नाइजीरिया के पूर्वोत्तर क्षेत्र में हैजे के संदिग्ध मामले काफी बढ़ गये हैं। इस क्षेत्र में बोको हराम की हिंसा के चलते हजारों लोग भीड़भाड़ वाले शिविरों में शरण लेने के लिए बाध्य हुए हैं। नार्वे रिफ्यूजी काउंसिल (एनआरसी) ने सोमवार को बताया कि नवंबर, 2018 के प्रारंभ तक एडमावा, बोर्नो और योबे प्रांतों में तेजी से फैल रहे हैजे की चपेट में 10,000 लोग आ गये हैं और 175 लोग मारे गये हैं।

Image result for नाइजीरिया में हैजा

बोर्नो की राजधानी मैडुगुरी में एनआरसी के कार्यक्रम प्रबंधक जैनेट चेरोनो ने बताया बीमारी के फैलने के बड़े कारणों में एक कारण शिविरों में बहुत अधिक भीड़भाड़ होना है जिससे पर्याप्त पानी की आपूर्ति साफ-सफाई मुश्किल हो जाती है।

उन्होंने कहा बारिश के मौसम ने स्थिति और बिगाड़ दी है। शिविरों से भीड़भाड़ कम करने के लिए और जमीन उपलब्ध नहीं करायी गयी और स्वास्थ्य एवं स्वच्छता सुविधाएं नहीं तैयार की गयी। नाइजीरिया 2019 में एक और हैजा महामारी की ओर बढ़ रहा है। वर्ष 2009 में सरकार के खिलाफ बोको हराम के हथियार उठाने के बाद से देश में अक्सर हैजा महामारी फैलने की खबरें आती रही हैं।