दो बीवियों के बीच हुए झगड़े में, पति की चढ़ी बलि

छत्तीसगढ़ में एक ऐसा मामला सामने आया है जहां पत्नी के मायके चले जाने से पति घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। यह मामला बिलासपुर जिले की है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मलीपारा निवासी धनेश्वर पिता चमरू यादव (40) होटल संचालक था। उसकी दो पत्नियां बड़ी राधिका और छोटी पूजा यादव है। करीब 5 दिन पूर्व राधिका से विवाद होने पर पत्नी पूजा अपने तीनों बच्चों को लेकर कोरबा स्थित मायके चली गई थी।

इसके बाद से धनेश्वर उदास रहने लगा था। 7 फरवरी को पूजा ने मोबाइल पर कॉल कर धनेश्वर को बिलासपुर रेलवे स्टेशन में मिलने बुलवाया था। धनेश्वर उससे मिलने गया और रात भर दोनों रेलवे स्टेशन में थे।

8 फरवरी को शाम 5 बजे धनेश्वर का बेटा कृष्णा यादव पड़ोसी के साथ रेलवे स्टेशन से धनेश्वर को वापस घर ले आया था। शनिवार सुबह 9 बजे राधिका और कृष्णा अपने-अपने काम पर चले गए थे।

धनेश्वर ने अपने कमरे में फांसी लगा ली। साढ़े 9 बजे राधिका वापस घर पहुंची तो धनेश्वर की लाश फांसी के फंदे पर मिली। सूचना पर पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।