दो किलो से भी ज्यादा सोने के आभूषण पहने एक व्यक्ति को किया गया गिरफ्तार

दो किलो से भी ज्यादा वजन के सोने के आभूषण पहने एक व्यक्ति को निर्वाचन फ्लाइंग स्क्वाड ने मध्य प्रदेश के देवास से गिरफ्तार किया। वह व्यक्ति अपनी कार में झांसी से मुंबई जा रहा था और गले में दो मोटी चैन, ब्रेसलेट, घड़ी, अंगूठी जैसे गहने पहन रखे थे। फ्लाइंग स्क्वाड ने उसे आचार संहिता का दोषी मानते हुए कार्रवाई की।

Image result for दो किलो से भी ज्यादा सोने के आभूषण पहने एक व्यक्ति को किया गया गिरफ्तार

कागजात देखने के बाद आयकर विभाग को सौंपा

देवास में रसूलपुर बायपास चौराहा पर अरेस्ट इस व्यक्ति ने अपना नाम लुईस पॉल बताया। उसके पास MH02 CM 6465 कार थी। स्क्वाड ने उसे हिरासत मे लेके आयकर विभाग को सौंप दिया। जहां उससे उसके आभूषण के बिल मांगे जा रहे हैं।

आचार संहिता का यह है नियम

चुनावों के समय आचार संहिता के दौरान महिलाओं को केवल 500 ग्राम और पुरुषों को 250 ग्राम सोने के आभूषण पहनने की अनुमति होती है। लेकिन पकड़ा गया वह ​व्यक्ति दो किलो से भी ज्यादा ज्वैलरी पहने था। हालांकि, कस्टम विभाग के अधिकारियों ने सभी आभूषणों के बिल देखकर कागजी कार्यवाही कर जाने दिया, मगर उस पर आयकर विभाग की कार्रवाई हो रही है।