देसी गर्ल की विदेशी सास का भारतीय अंदाज

बॉलीवुड देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस जोधपुर के उमेद भवन में रॉय वेडिंग कर शादी के बंधन में बंध चुके हैं। इनकी शादी में करीबी रिश्तेदार और दोस्त ही शामिल हुए थे। जिसके बाद प्रियंका-निक ने कल यानि की 4 दिसंबर को दिल्ली के ताज पैलेस में एक शानदार रिसेप्शन पार्टी दी है। इस रिसेप्शन में प्रियंका की मां और निक जोनस का पूरा परिवार लाइम लाइट में बना रहा।

रिसेप्शन पार्टी में प्रियंका चोपड़ा गोल्डन कलर का लहंगा पहने हुए नजर आईं। इसके साथ ही उन्होंने बालों में सफेद गुलाब के फूल लगाए हुए थे। इस दौरान पीसी गले में मंगलसूत्र और हाथ में लाल चुड़ा पहने हुए बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं उनके 11 साल छोटे पति निक जोनस ब्लैक कलर के कोट-पैंट पहने थे।

दिल्ली का ताज पैलेस प्रियंका-निक के रिसेप्शन के लिए व्हाइट और पिंक कलर के फूलों से सजाया हुआ था। प्रियंका-निक का जलवा तो रिसेप्शन में कायम ही रहा लेकिन देसी गर्ल की विदेशी सास को जिसने इस रिसेप्शन पार्टी में देखा वह देखता रह गया। प्रियंका चोपड़ा की सास डेनिस जोनस भी इस दौरान इंडियन लुक में नजर आईं।

निक जोनस की मां डेनिस ने इस दौरान पीच कलर का लहंगा पहना हुआ था। जिसमें वह बेहद ही खूबसूरत लग रही थीं। उन्हें देखकर ये कहना थोड़ा मुश्किल ही होगा था कि वो प्रियंका चोपड़ा की सास हैं। डेनिस की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोगों के कमेंट आना शुरू हो गए। लोगों का कहना है कि ‘प्रियंका से ज्यादा सुंदर उनकी सास हैं।’

आपको बता दें कि अपनी बहु प्रियंका के रंग में डेनिस जोनस ऐसी रंगी कि जब पीएम नरेंद्र मोदी से मिलीं तो उन्होंने हाथ जोड़ लिए। इसके अलावा उनके जेठ-जेठानी भी ट्रेडिशनल लुक में बेहद कमाल के दिख रहे थे। देसी गर्ल प्रियंका ने अपने विदेशी सुसराल वालों को भारत के रंग में रंग दिया। शादी के बाद डेनिस जोनस ने अपनी बहू प्रियंका को तोहफे में हीरे के इयररिंग्स दिए हैं। जिनकी कीमत लगभग 79,500 डॉलर यानि की 55.46 लाख रुपये है।