देश में कम हुई कोरोना की रफ़्तार , 24 घंटे में आए इतने केस

पिछले 24 घंटे में 2.73 लाख लोग ठीक हुए हैं। देश में 8 मई के बाद से कोरोना की रफ्तार पर ब्रेक लग गया था। इस दौरान बीच-बीच में केस थोड़े-बहुत बढ़े भी, लेकिन चिंताजनक स्थिति में नहीं पहुंचे।

देश में अब तक 2.77 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 2.51 करोड़ लोग ठीक हो चुके हैं। इस समय देश में 22.14 लाख एक्टिव केस हैं। यानी इनका इलाज चल रहा है। अब तक 3.22 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

देश में जिस तरह से कोरोना के नए केस लगातार कम हो रहे हैं, उसने चिंताएं कम की हैं। हालांकि मौतों की संख्या अभी भी 3000 और 4000 के बीच बनी हुई है।

देश में 1.65 लाख नए केस मिले हैं। लेकिन मौतें अभी भी निरंकुश हैं। पिछले 24 घंटे में 3460 लोगों की मौत हुई है। लेकिन एक अच्छी बात यह है कि रिकवरी लगातार बेहतर जा रही है।