दीवाली पर चित्रागंदा सिंह ने किया ये काम, वायरल हुआ विडियो

वीडियो में चित्रागंदा ने पिंक कलर का सूट पहना है और बैकग्राउंड में ‘चोगाड़ा थारा’ गाना बज रहा है। वे रंगोली बना रही हैं और साथ में रंगोली में दीये जलाकर रख रही हैं। वीडियो में उनका ड्रेसिंग सेंस कमाल का है। इस पिंक ड्रेस में वे फैंस का दिल जीत रही हैं। आपकी इस पर क्या राय है? हमें कमेंट करके बताइए…

 

चित्रांगदा अपने घर पर मां लक्ष्मी के आगमन के लिए अपने हाथों से रंगोली बना रही हैं। इसका वीडियो चित्रांगदा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।

वीडियो शेयर करते हुए चित्रांगदा ने लिखा, ‘सभी को हैपी दीवाली। भगवान सभी को उस काबिल बनाएं कि वे सबको प्यार बांट सकें और दूसरों की जिंदगी रोशन बना सकें।’ देखिए चित्रागंदा का वीडियो…

सबसे बड़े त्योहार दीवाली पर देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए सभी लोग तैयारियों में जुटे हैं। फिल्म स्टार्स और एक्ट्रेसेस भी फैंस के साथ अपनी तैयारियों की झलकियां फोटोज और वीडियोज के माध्यम से दिखा रहे हैं। सभी एक्ट्रेसेस अपनी दीवाली को खास बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहतीं। एक्ट्रेस चित्रागंदा सिंह ने भी कुछ ऐसा ही किया है।