दीपिका-रणवीर के हनीमून का प्लान हुआ लीक

इन दिनों चारों और दीपिका-रणवीर की शादी की चर्चाएं जोरो पर है। यह कपल सात संदर पार इटली में जाकर शादी के बंधन में बंधने वाला है। शादी कि रस्में आज से इटली में शुरु हो गई है। 14-15 नवंबर को इटली के लेक कोमो में दोनों हमेशा के लिए एक-दूसरे के जीवन साथी बन जाएंगे। ऐसे में हर कोई दीपवीर के हनीमून के बारे में जानना चाहता है। आखिरकार ये कपल इटली में शादी करने के बाद अपना हनीमून कहा मनाने जाएंगे। तो हम आपको बता दें कि ये कपल शादी के बाद हनीमून पर नहीं जाएंगा। जी हां आपने सही सुना। खबर है कि शादी के बाद दीपवीर अपने-अपने काम पर वापस लौटेंगे।

Image result for दीपिका-रणवीर की शादी में खर्च हो रहे हैं इतने रुपये

आपको बता दें कि दीपवीर शादी के बाद किसी लंबे छुट्टियों पर नहीं जाने वाली है क्योंकि रणवीर सिंह शादी के तुरंत बाद काफी बीजी हैं। रणवीर सिंह, सारा अली खान के साथ सिम्बा मूवी में दिखाई देने वाले हैं तो शादी के बाद वह इस मूवी की शूटिंग और प्रमोशन में बीजी हो जाएंगे। इसलिए इस जोड़ी ने एक शॉर्ट हनीमून का प्लान बनाया है जो कि पांच या उससे कम दिनों का होगा। हालांकि यह जोड़ी इस शॉर्ट हनीमून के लिए कहां जाने वाली है, इस पर कुछ साफ नहीं हो पाया है।

Related image

बता दें रणवीर-दीपिका की शादी का पहला रिसेप्शन बेंगलुरू के 5 स्टार होटल ‘द लीला पैलेस’ में 21 नवंबर को होगा। इसे दीपिका के माता-पिता होस्ट करेंगे। जबकि दूसरा रिसेप्शन मुंबई में 28 नवंबर को होटल ग्रैंड हयात में होगा। ये पार्टी रणवीर के माता-पिता की तरफ से रखी गई है।

वहीं सोशल मीडिया पर एक कार्ड वायरल हो रहा है जिसपर बताया गया है कि दीपिका पादुकोण शादी के लिए लाल रंग का भारीभरकम ब्राइडल लहंगा पहनने वाली हैं जिस पर धागों का बारीकी से काम किया हुआ है। वहीं रणवीर सिंह शादी के लिए कांजीवरम शेरवानी पहने नजर आएंगे जिस पर भी धागों का बारीकी से काम किया गया है। शादी के बाद दोनों बैंगलुरु और मुंबई में बड़ी रिस्पेशन पार्टी देंगे।