दीपिका को ट्रेवल करते वक्त स्टाइलिश हैंडबैग के साथ बेहद पंसद है पति रणवीर सिंह के साथ एन्जॉय करना

बॉलीवुड की मस्तानी दीपिका पादुकोण ने शनिवार को अपना 33वां जन्मदिन मनाया है। इस मौके पर वह अपने पति रणवीर सिंह के साथ विदेश में एन्जॉय कर रही है। पिछले दिनों ये कपल श्रीलंका में अपना हनीमून मनाने निकला था। दीपिका को ट्रेवल करना बेहद पंसद है अक्सर दीपिका ट्रेवल करते वक्त अपने पास एक हैंडबैग होता है। जो काफी स्टाइलिश होते है अक्सर लड़कियां दीपिका के हैंडबैग की दीवानी रहती है।

दीपिका पादुकोण को अपने हैंडबैग से बेहद प्यार है। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में दीपिका ने बताया कि वे अपने बैग में क्या-क्या रखना पसंद करती हैं। उन्होंने कई खुलासे किए इतना ही नहीं दीपिका ने बताया की वो अपने हैंडबैग में रणवीर को रखकर घूमना चाहती है। दरअसल, दीपिका पादुकोण से पूछा गया कि ट्रेवल करते समय वो अपने बैग में क्या-क्या रखती है।

दीपिका ने कहा की जिसमें मैं अपनी जरूरतों के सामान रखती हैं और इनमें शामिल होता है मेकअप का सामान, पैसे, हेयर ड्रायर और माउथ फ्रेशनर मिंट रखती हैं।

जिसके बाद दीपिका से फिर पूछा गया कि तीन ऐसे इंसानों के नाम बताएं जिन्हें वो अपने बैग में रखना चाहेंगी तो दीपिका ने बहुत सोचते हुए 3 नाम लिए। उन्होंने कहा कि वो इसमें अपने पति रणवीर सिंह, बहन और मां को रखना चाहेंगी।

आपको बता दें कि दीपिका और रणवीर ने पिछले साल 14-15 नवंबर 2018 में इटली की लेक कोमो में शादी की थी। इस शाही शादी की तस्वीरें दोनों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की थी। जिसके बाद से दोनों की तस्वीरें और वीडियो सामने आए। भारत लौटने के बाद दोनों ने अपनी शादी के  5 ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी रखी थी। जिसमे कई बड़ी-बड़ी हस्तियां शामिल हुई थी।