दीपिका और रणवीर की शादी की रस्में शुरू

बॉलीवुड की सबसे लोकप्रिय जोड़ी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। 14 और 15 नवंबर को ये जोड़ा शादी के बंधन में बंध जाएगा। रणवीर और दीपिका ने अपनी इस शादी को यादगार बनाने के लिए इटली के लेक कोमो को चुना है।Image result for दीपिका और रणवीर की शादी की रस्में शुरू

दीपवीर की इस शादी को देखने के लिए हर कोई उत्सुक है। हालांकि अभी तक इटली से इस शादी से जुड़ी कोई भी फोटो ऑफिशियल नहीं की गई है लेकिन अगर आप देखना चाहते हैं कि दीपवीर ने किस खूबसूरत वेन्यू को शादी के लिए चुना है तो तैयार हो जाईये क्योंकि हम आपको दिखाने जा रहे हैं इस वेन्यू का 360 डिग्री लुक जिसे देखकर आप भी इटली की खूबसूरती के कायल हो जाएंगे।

यहां 14 नवंबर को दीपिका के कोंकणी परंपरा और 15 को रणवीर के सिंधी रीति रिवाज से शादी होगी। लेक कोमो में 30 करीबी फ्रेंड्स और रिश्तेदारों को इंवाइट किया गया है। वहीं बॉलीवुड से सिर्फ फराह खान, शाहरुख खान, संजय लीला भंसाली को बुलाए जाने की खबर है।

दीपवीर ने अपनी शादी के लिए The Wedding Filmer को हॉयर किया है। इस वेडिंग प्लानर ने सोनम कपूर- आनंद आहुजा, विराट कोहली -अनुष्का शर्मा, बिपाशा बसु-करण सिहं ग्रोवर, ईशा देओल-भारत तख्तानी और दिया मिर्जा की शादी भी शूट की है। शादी के दिन दीपिका डिजाइनर सब्यसाची की कलेक्शन में नजर आएंगी। खबरें हैं कोंकणी रीति रिवाज से होने वाली शादी में दीपिका के साड़ी और सोने के आभूषण पहनने की खबरें हैं। वहीं सिंधी रीति-रिवाज से होने वाली शादी में दीपिका लहंगा पहनेंगी। लहंगे का रंग गुलाबी और पर्पल बताया जा रहा है।

खबरों के अनुसार रणवीर की एंट्री बारात में जबरदस्त और बिल्कुल अलग तरीके से होगी। वो किसी कार और घोड़ी पर बैठकर नहीं आएंगे बल्कि Seaplane से एंट्री करेंगे। शादी की तस्वीरें लीक नहीं हो इसके लिए खास तैयारी है। इवेंट में मोबाइल लाने की अनुमति नहीं होगी। इससे सभी मेहमान शादी को पूरी तरह एंजॉय कर पाएंगे।

दीपवीर का रिसेप्शन 21 नवंबर को दीपिका के होमटाउन बेंगलुरु में होगा। इसे दीपिका के माता-पिता होस्ट करेंगे। वहीं मुंबई रिसेप्शन 28 नवंबर (बुधवार) को होटल ग्रैंड हयात में होगा। जो कि रात 8 बजे से शुरू होगा। ये रिेसेप्शन पार्टी रणवीर सिंह के माता-पिता की तरफ से रखी गई है।