दिव्यांका ने पति संग स्विटजरलैंड में मनाया नया साल

छोटे पर्दे की सुपरस्टार बहू दिव्यांका त्रिपाठी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में रहती है। अक्सर अपने सोशल मीडिया पर कई बेहतरीन फोटोज शेयर करती रहती है। दिव्यांका नए साल के मौके पर स्विटरलैंड में हैं। पति विवेक दहिया के साथ वो छुट्टियां बिता रही हैं। सोशल मीडिया पर दिव्यांका ने ऐसी तस्वीरें शेयर की है जिसे देखने के बाद आपका मन स्विटजरलैंड जाने को कर जाएंगा।

स्विटरलैंड में पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो गई हैं औप दिव्यांका उसका पूरा मजा लेती दिखीं। हाल ही में दिव्यांका 24 साल की हुई हैं। सीरियल ये है मोहब्बतें में इशिता के रोल में नजर आने वाली दिव्यांका आज बहुत बड़ी स्टार हैं । दिव्यांका की फैन फॉलोइंग काफी लंबी हो चुकी है । इंस्टाग्राम पर दिव्यांका के 9.3 मिलियन फॉलोअर हो गए हैं । इसी बीच वो फोर्ब्स इंडिया की 2018 की सेलिब्रिटी लिस्ट में शामिल हुईं।

‘फोर्ब्स मैगजीन’ की यह लिस्ट कमाई के आंकड़ों के लिहाज से बनती है। इस लिस्ट में सलमान खान 253 करोड़ रुपये की कमाई करके जहां नंबर वन पर रहे वहीं 7 करोड़ 80 लाख रुपये की कमाई के साथ दिव्यांका त्रिपाठी 94वें नंबर पर हैं। दिव्यांका का नाम टीवी की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस में शुमार हैं। खबरों की मानें तो वह एक दिन का 1 लाख रुपए चार्ज करती हैं।

टीवी की चहेती बहू ने कई तस्वीरें शेयर की हैं। स्विटजरलैंड में वो स्विस रेल का आनंद लेती दिखीं। दिव्यांका त्रिपाठी भारतीय टेलीविजन की एक जानी-मानी अभिनेत्री हैं। उन्होंने बनूं मैं तेरी दुल्हन से छोटे पर्दे पर अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्हें ये है मोहब्बतें सीरियल से खासी लोकप्रियता मिली। इस शो में इशिता रमन भल्ला के किरदार से उन्हें बड़ी पहचान मिली, इसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का भी पुरस्कार मिला।

दिव्यांका और उनके पति विवेक दहिया की जोड़ी बहुत पॉपुलर हो चुकी है। दोनों एक साथ स्विटजरलैंड में सैर सपाटा के साथ मस्ती करते देखे गए।

विवेक और दिव्यांका की इस खूबसूरत जोड़ी को फैंस ने दिव्यांक का नाम दिया है। दोनों का रोमांस डांस रिऐल्टी शो नच बलिए में भी नजर आया था, दोनों ने यह शो जीता भी था।

दिव्यांका त्रिपाठी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि पहले मैं और विवेक अपनी रोमांटिक तस्वीरें शेयर करने को लेकर इतना सीरियस नहीं थे। हमने देखा कि फैंस हमारी तस्वीरें शेयर करते हैं और तब हमें अहसास हुआ कि हमें अपने फैंस के साथ खुशियां शेयर करनी चाहिए।