दिवाली के मौके पर पीएम मोदी समेत इन बड़े नेताओं ने किया ये काम, गरीब, बेसहारा लोगो को…

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि यह हमें मानवता की सेवा करने की प्रेरणा देता है। इस अवसर पर हमें गरीबों, वंचितों और जरूरतमंद लोगों की समृद्धि के लिए उम्मीदों का एक दीपक बनने का संकल्प लेना चाहिए।

 

राष्ट्रपति ने कहा कि दिवाली स्वच्छता का भी त्योहार है, इसलिए हमें प्रदूषण मुक्त वातावरण में स्वच्छ दिवाली मनाकर प्रकृति के प्रति सम्मान व्यक्त करना चाहिए। उन्होंने कामना की कि दिवाली का त्योहार देश के हर घर में शांति, समृद्धि और खुशियां लेकर आयें।

वहीं राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने शुक्रवार को ही देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दीं। साथ ही नागरिकों से समाज के गरीब, बेसहारा और जरूरतमंद लोगों के लिए आशा और समृद्धि की किरण बनने का संकल्प लेने को कहा।

राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा कि विभिन्न धर्मों और समुदायों के लोगों द्वारा मनाया जाने वाला यह त्योहार देश में एकता और भाईचारे की भावना को मजबूत बनाता है।

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी ट्वीट करके देशवासियों को दिवाली की बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, दीपावली का यह पवित्र पर्व सभी देशवासियों के जीवन में सुख और समृद्धि लाये, सभी के उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं।

दीपोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया, दीपावली के पावन पर्व की सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। यह पर्व आप सभी के जीवन में आनंद, उल्लास, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए यही मंगलकामना है। आपकी दीपावली शुभ एवं मंगलमय हो।

आज देशभर में दिवाली का त्योहार हर्षोउल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस मौके पर पीएम नरेन्द्र मोदी ने समस्त देशवासियों को दिवाली की बधाई दी है।

पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि सभी देशवासियों को दीपावली की हार्दिक मंगलकामनाएं। सभी को दिवाली की बधाई! यह त्योहार को और अधिक उज्ज्वल और प्रसन्नता दें। सभी लोग समृद्ध और स्वस्थ रहें।