दिवालीः इन राज्यों में लगाया गया पटाखों पर बैन, फूलझड़ी और अनार जलाने की दी इजाजत

उत्तर प्रदेश में बढ़ रहे स्मॉग और वायु प्रदूषण को देखते हुए राज्य सरकार ने लखनऊ, वाराणसी सहित 13 जिलों में आतिशबाजी पर रोक लगा दी है।

 

बिहार में भी इस बार दिवाली और छठ के मौके पर राज्य सरकार ने आतिशबाजी पर रोक लगा दी है। राज्य के कुछ जिलों में केवल हरित पटाखों का ही इस्तेमाल कर सकते हैं।

शहरों और कस्बों में दिवाली और गुरुपर्व पर रात आठ से 10 बजे तक, छठ पर सुबह छह से आठ बजे तक और क्रिसमस और नववर्ष की पूर्व संध्या पर रात 11:55 बजे से 12:30 बजे तक हरित पटाखे जलाने की अनुमति दी जाएगी।

आंध्र प्रदेश ने केवल दो घंटे के लिए ग्रीन पटाखे जलाने की अनुमति दी है। सरकार द्वारा जारी एक बयान में कहा गया कि, शहरों और कस्बों में जहां हवा की गुणवत्ता मध्यम या नीचे है, केवल ग्रीन पटाखे बेचे जाएंगे और दीपावली और गुरुपर्व के दौरान दो घंटे (रात 8 बजे से रात 10 बजे तक) पटाखे चलाए जा सकेंगे। छठ पर्व पर सुबह 6 बजे से सुबह 8 बजे और रात 11:55 बजे तक पटाखे चलाने की अनुमति दी गई है। क्रिसमस और नए साल की पूर्व संध्या के दौरान 12:30 बजे तक पटाखे चलाए जा सकेंगे।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा है कि राज्य की जनता दिवाली पर रात 8 बजे से 10 बजे तक आतिशबाजी कर सकती है। मुख्यमंत्री ने एक बयान में कहा, यह हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है कि हम इकोलॉजिकल संतुलन बनाए रखें। हमें दिवाली जैसे त्योहारों और अन्य अवसरों का जश्न मनाते हुए इसे ध्यान में रखना होगा।

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में भी सिर्फ दो घंटे ही पटाखे फोड़े जा सकेंगे। यह समय होगा रात्रि 8 से 10 बजे तक। आाधिकारिक तौर पर दी गई जानकारी के अनुसार, जिला दंडाधिकारी और कलेक्टर अविनाश लवानिया ने भोपाल में दीपावली, गुरु पर्व, नववर्ष इत्यादि त्योहारों के दौरान वायु प्रदूषण की स्थिति को देखते हुए पटाखों के इस्तेमाल के लिए धारा 144 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए हैं।

मुंबई महानगर पालिका ने शहर में पटाखे फोड़ने और आतिशबाजी करने पर रोक लगाई है। दिवाली के समय केवल लक्ष्मीपूजन के दिन सोसाइटी के सीमित परिसर में फूलझड़ी और अनार जलाने की इजाजत दी गई है। यह रोक 8 नवंबर से 30 नवंबर तक लागू होगी।

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के साथ-साथ देश में बढ़ते वायु प्रदूषण ने लोगों का जीना दुश्वार कर दिया है। वायु की गुणवता इतनी खराब हो गई है कि लोग खुली हवा में सांस भी नहीं ले सकते हैं।

ऐसे में बढ़ते वायु प्रदूषण को देखते हुए देश के कई राज्यों में दिवाली के मौके पर पटाखों पर बैन लगा दिया गया है। आइये जानते हैं देश के किन-किन राज्यों और शहरों में पटाखों पर बैन लगाया गया है-

राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण का स्तर बहुत हद तक बढ़ गया है। जिसको देखते हुए केजरीवाल सरकार ने लोगों को सख्त हिदायत दी है कि दिवाली बिना शोर-शराबे के शांतिपूर्ण तरीके से मनाये।