दिल्ली में इस एक्ट्रेस के साथ हुआ ऐसा, पहले किया पीछा फिर…, पुलिस ने चार लोगों को किया गिरफ्तार

इनकी कार को जब्त कर लिया गया है। पुलिस को दी शिकायत में अभिनेत्री प्राची तेहलान ने कहा कि वे पति रोहित सरोहा के साथ रोहिणी सेक्टर-14 में रहती हैं। वे राष्ट्रीय स्तर की बास्केटबाल खिलाड़ी रह चुकी हैं। रविवार देर रात वे पति के साथ रूपनगर स्थित अपने मामा के घर से लौट रही थीं।

 

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जब वह प्रशांत विहार में अपने घर पहुंचीं, तो ये लोग अपने वाहन से बाहर निकले और अभिनेत्री के लिए आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया।

उन्होंने बताया कि अभिनेत्री ने मंगलवार सुबह शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। जब यह घटना हुई, उस समय आरोपी नशे की हालत में थे।

दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने राष्ट्रीय राजधानी के रोहिणी इलाके (Rohini Area) में एक टेलीविजन एक्ट्रेस की कार का कथित रूप से पीछा करने और उसके लिए आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि अभिनेत्री प्राची तेहलान (Prachi Tehlan) सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात पति के साथ अपने घर लौट रही थीं। उस दौरान कुछ लोगों ने उनकी कार का पीछा किया गया।