दिल्ली की सीमाओं पर किसानों ने मिलकर किया ये बड़ा काम , अब सरकार को करना पड़ेगा…

सरकार से पांचवें दौर की वार्ता विफल होने के बाद दिल्ली की सीमाओं पर किसानों का आंदोलन जारी है। कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग पर किसान अड़े हुए हैं।

 

किसानों ने 8 दिसंबर को भारत बंद का आह्वान किया है। उधर, देश के अलग-अलग हिस्सों लगातार किसान दिल्ली बॉर्डर का रुख कर रहे हैं। किसानों का आंदोलन और तेज होता जा रहा है।

कृषि कानूनों के खिलाफ टिकरी बॉर्डर पर विरोध प्रदर्शन कर रहे किसान अभी भी डटे हुए हैं। केंद्र सरकार अब 9 दिसंबर को किसानों के साथ बैठक करेगी।

पंजाब किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के सुखविंदर सिंह सभरा ने कहा, “पूरे देश का किसान एक साथ है और देश के किसानों ने आपस में तालमेल कर लिया है।

13 राज्यों से समर्थन आ चुका है। सरकार को जल्दी इसका हल निकालना चाहिए। अगर जल्दी हल नहीं निकलता तो 9 दिसंबर की बैठक के बाद नई रणनीति बनेगी।”

कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शनकारी किसान दिल्ली के बुराड़ी के निरंकारी समागम ग्राउंड में डटे हुए हैं। एक प्रदर्शनकारी ने कहा, “जब तक कानून वापस नहीं होते, तब तक हम नहीं जाएंगे।”