दिल्ली की सीमाओं पर किसानों ने किया ये खतरनाक काम, अब क्या करेगी सरकार

कृषि कानूनों के खिलाफ किसान प्रदर्शनकारी सिंघु बॉर्डर पर डटे हुए हैं। किसान आज कानूनों के खिलाफ भूख हड़ताल करेंगे। किसान मजदूर संघर्ष कमेटी पंजाब के दयाल सिंह ने बताया, “काले कानूनों की वजह से अन्नदाता भूख हड़ताल कर रहे हैं।”

कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन जारी है। किसानों के आंदोलन का आज 19वां दिन है। दिल्ली की सीमाओं पर किसान आज अनशन करेंगे। इसके अलावा देश भर के जिलों में किसान आज धरना भी देंगे।

कृषि कानूनों के खिलाफ टिकरी बॉर्डर पर किसानों का विरोध प्रदर्शन जारी है। किसान आज कृषि कानूनों के खिलाफ भूख हड़ताल पर हैं। बीकेयू के जनरल सेक्रेटरी हरिंदर सिंह लखोवाल ने कहा, “हम सरकार को जगाना चाहते हैं।

इसलिए, हमारे संयुक्त किसान मोर्चा के 40 किसान नेता आज सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे के बीच सभी सीमाओं पर भूख हड़ताल पर बैठे हैं। इनमें से 25 सिंघु बॉर्डर पर, 10 टिकरी बॉर्डर पर और 5 यूपी बॉर्डर पर हैं।”

कृषि कानूनों के खिलाफ जयसिंहपुर खेड़ा बॉर्डर (राजस्थान-हरियाणा) पर किसानों का विरोध प्रदर्शन जारी है। एक प्रदर्शनकारी ने कहा, “हम दिल्ली जा रहे थे हमें हरियाणा पुलिस ने रोका, किसान संगठन जब बुलाएंगे तो हम नाकों को तोड़ कर दिल्ली बॉर्डर पर जाएंगे।

500 ट्रैक्टर-ट्राली आ रहे हैं।”भारतीय किसान यूनियन दोआबा के अध्यक्ष मनजीत ने कहा, “हम सरकार को यह संदेश (भूख हड़ताल से) देना चाहते हैं कि जो अन्नदाता देश का पेट भरता है, उसको आज आपकी गलत नीतियों की वजह से भूखा बैठना पड़ रहा है।”