दिन की शुरुआत करने से पहले भूल से भी ना देखे यह चीज़े

 दिन का शुभारंभ हमेशा मंगलकारी व्यक्ति, सामग्री, जीव या दृश्य से करना चाहिए। वैसे तो ऐसी बहुत सी चीजे है जिन्हे इंसान सुबह उठते ही सबसे पहले करता है। सुबह उठते ही सबसे पहले पानी पीना आदि सब चीजे करता है। हालांकि पहले के समय में लोग सुबह उठते ही भगवान् का नाम लेते थे, लेकिन आज के समय में बहुत कम लोग ऐसे है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं,कि सुबह के वक्त सोकर उठते समय हमें क्या चीजें कभी नहीं देखनी चाहिए। क्योंकि इससे हमारा पूरा दिन बेकर हो जाता हैं, इसका असर पूरे दिन पर पड़ जाता हैं,तो आइए जानते हैं,कि वो कौन सी चीजें हैं।

-जो सुबह सबसे पहले उठते ही भगवान् को याद करते है। हर इंसान की ये इच्छा होती है कि उसकी हर सुबह अच्छी गुजरी और उसकी सुबह की शुरुआत खुशियों से हो। जी हां क्यूकि अगर व्यक्ति की सुबह की शुरुआत मुस्कुराहट से होती है, तो व्यक्ति का पूरा दिन ही अच्छा जाता है।

-कुछ लोगों को सुबह उठते ही अपने चेहरे को आइने में देखने की आदत होती है। बता दे कि ऐसा करना बहुत बड़ा अपशकुन माना जाता है। इससे आपके जीवन में दुर्भाग्य का प्रवेश हो सकता है। इसलिए अगर हो सके तो इस बात का खास ध्यान रखे कि सुबह उठ कर अपनी परछाई कभी न देखे।

-सुबह उठ कर गलती से भी किसी परायी स्त्री को गंदी नजर से नहीं देखना चाहिए, लेकिन सुबह के समय ऐसा करने से आपका जीवन बर्बाद तक हो सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि शास्त्रों के अनुसार ऐसा करना बहुत बड़ा पाप माना जाता है।

-सुबह उठते ही कुत्ते की लड़ाई कभी नहीं देखनी चाहिए। सुबह-सुबह अगर आप किसी कुत्ते को घर के बाहर लड़ाई करते हुए देखते हैं तो उसे नजर अंदाज करने की कोशिश करे। इससे आपके जीवन पर बड़ा संकट आ सकता है और आपके जीवन में निराशा का अन्धेरा छा सकता है।

-जानवरों के फोटो भी नहीं देखने चाहिए। कहते हैं इससे दिनभर विवाद और उलझनों बना रहता है। इसलिए अपने कमरे में जानवरों के फोटो न लगाएं।