दांतों से दाग-धब्बे हटाने के लिए अपनाए ये शानदार तरीका

हमारे शरीर में एक खास हिस्सा है जो पूरे शरीर से अलग ही दिखता है। ये जगमगा रहे हो तो चेहरे में अलग ही तेज आ जाता है। हम बात कर रहे है दांतों की। दांत अगर सफेद और साफ हो तो आपकी स्माइल का अलग ही मजा होता है और अगर दांतों में पैच हो या ऐसा ही कुछ तो फिर आप आमतौर पर हंसने से बचेंगे।

आजकल की लाइफस्टाइल ऐसी हो गई है कि कोई भी अपनी हेल्थ का खास ध्यान नहीं रखता। जब हेल्थ पर ध्यान नहीं देते तो फिर दांतों पर कहा ध्यान देंगे।

बेशक सभी को सफेद दांत चाहिए लेकिन कोई उनका ध्यान नहीं रखता। जो लोग तंबाकू और गुटखा खाते है उनके दांतो का हाल तो बस क्या बताए। दांतों का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है, कभी हम किसी के सामने हंसे और आप चाहते है कि वो आपके दांतों को देखकर ना हंसे तो आज ही रखना शुरू करे दांतों का ध्यान। दांतों पर जो दाग, धब्बे या पैच बन जाते है उनको हटाने या खत्म करने के लिए कुछ आसान तरीके होते है।

  1. हमेशा खाने के बाद कुल्ला करे। मतलब की अगर एक मटर भी खा ली है तो कुल्ला जरूर करे। कुछ भी खाए, कभी भी खाए लेकिन कुल्ला बिल्कुल करना ही करना है।
  2. दिन में दो बार करें दांतों की सफाई। ये भी करना जरूरी है। सुबह और शाम यानी की दो बार दांतों की सफाई करे।
  3. जो लोग तंबाकू खाते है उनके लिए तो ये सबसे ज्यादा खास बात है। ब्रश करने के बाद दांतों पर बेकिंग पाउडर रगड़ ले। इससे तंबाकू की वजह से बने हुए दाग खत्म हो जाएंगे।
  4. दांतों से दाग और धब्बे हटाने का एक ओर शानदार तरीका है गाजर खाने का। रोजाना गाजर खाएं, गाजर में मौजूद रेशे, आपके दांतों के बीच फंसी गंदगी को साफ कर देंगे। यानी इससे आपकी सेहत भी बनेगी और दांत भी साफ रहेंगे।
  5. ये तरीका सबसे आसान और जरूरी है, डॉक्टर से संपर्क करे। हम साफ करे की ये सबसे पहला तरीका है, अगर दाग-धब्बे नहीं जा रहे है या ज्यादा है तो आप एक बार डॉक्टर से संपर्क जरूर करे। ताकि असली वजह पता चल सके। क्योंकि कई बार जो लोग तंबाकू नहीं खाते उनके दांतों में भी दाग हो जाते है। ऐसे में डॉक्टर से सलह लेकर ही आगे बढ़ा जाए तो वो सबसे बेहतर होगा।