दबंग सलमान की इस फिल्म का बेसब्री से लोगों कर रहे इंतजार

बी-टाउन के दबंग सलमान खान की फिल्म का इंतजार लोगों को बेसब्री से रहता है। सलमान की ‘भारत’ फिल्म की शूटिंग साल 2018 से चल रही है। अब फिल्म के गोवा शेड्यूल की शूटिंग चल रही है। इतना ही नहीं अब बताया जा रहा सलमान रोहित शेट्टी के साथ भी काम करना जा रहे हैं। हाल ही में रोहित शेट्टी की फिल्म सिम्बा ने बॉक्स-ऑफिस पर खूब धमाल मचाया था।

इतना ही नहीं सिम्बा फिल्म से रोहित शेट्टी ने खूब तारीफे बटौरी थी। सलमान को लेकर साजिद नाडियाडवाला और रोहित शेट्टी फिल्म बनाने और फिल्म के कंटेंट पर विचार करने के लिए कई बार मिल चुके हैं।

इन्होंने किक फिल्म में सलमान द्वारा निभाया गया देवी लाल सिंह (डेविल) के रोल उनके दिमाग में चल रहा है। फिल्म में सलमान के कैरेक्टर को खाकी वर्दी में दिखाया गया था। अगर ये सब इनकी बातों के मुताबिक चलता है तो सलमान रोहित की फिल्म में एक पुलिसवाले के रोल में नजर आ सकते हैं।

फिलहाल सलमान खान भारत की शूटिंग में बिजी हैं। खबरें आ रही हैं कि सलमान इसके बाद दबंग 3 की शूटिंग शुरू करेंगे। साल 2019 के अंत में रोहित शेट्टी संग सलमान इस नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर सकते हैं।

रोहित शेट्टी की बात करें तो उनकी पिछली रिलीज हुई फिल्म सिम्बा ने सबका दिल जीता था। देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर में फिल्म ने शानदार कमाई की। इसमें पहली बार रणवीर सिंह पुलिस की वर्दी में नजर आए। इसके अलावा रोहित शेट्टी बॉलीवुड के मिस्टर खिलाड़ी अक्षय कुमार संग भी काम कर रहे हैं। फिल्म सूर्यवंशी में पहली बार दोनों की जोड़ी साथ नजर आएगी।