तो इस वजह से इसाई धर्म में गुड फ्राइडे का होता है बेहद महत्व, यहाँ जबियाए इसकी रोचक वजह

आज गुड फ्राइडे (Good Friday) है यानी ईसाई धर्म को मानने वाले लोगों के लिए बहुत बड़ा दिन। ये वो दिन है जब ईसा मसीह को सूली पर चढ़ाया गया था।  गुड फ्राइडे ईसाई समुदाय के सबसे प्रमुख त्यौहारों में से एक है। अलग-अलग देशों में गुड फ्राइडे को अलग-अलग नामों से जाना जाता है।हालांकि वो तीन दिन बाद जिंदा हो उठे थे जिसकी खुशी में ही ईस्टर संडे (Easter Sunday) का जश्न मनाया जाता है। माना जाता है कि प्रभु यीशु ने मानवता की भलाई और रक्षा के लिए अपने जीवन की बलि चढ़ा दी थी। आज भी लोग ईसा मसीह की दी तालीम को याद करते हैं।

कब है गुड फ्राइडे: इस बार गुड फ्राइडे 10 अप्रैल को मनाया जाएगा। देश और दुनिया में यह धार्मिक पर्व बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। ईसाई मान्यता के अनुसार गुड फ्राइडे ईस्टर को पड़ने वाला फ्राइडे होता हैदिन और भी नामों से है मशहूर धर्म ग्रंथों के अनुसार यीशु को सिर्फ क्रॉस पर लटकाया ही नहीं गया, उन्हें कई तरह से कष्ट पहुंचाए गए थे। ये दिन गुड फ्राइडे के अलावा होली फ्राइडे, ग्रेट फ्राइडे और ब्लैक फ्राइडे (Black friday) के नाम से भी जाना जाता है।

क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे

बाइबल के अनुसार इस दिन ईसाई समुदाय के गुरु ईसा मसीह को सूली पर चढ़ाया गया था। इसके तीन बाद ही वो ज़िंदा हो उठे थे, जिसके बाद ईस्टर संडे मनाया जाने लगा। हालांकि, ‘गुड फ्राइडे’ को ईसाई धर्म के लोग ‘शोक दिवस’ के रूप में मनाते हैं। लोगों के ज़हन में सबसे बड़ा सवाल इस बात को लेकर रहता है कि जिस दिन यीशू को सूली पर चढ़ाया गया था, उस दिन को ‘गुड’ कैसे कह सकते हैं।