ट्रैक्टर रैली में हिंसाः इन लोगो पर घोषित किया एक लाख का इनाम, दिल्ली पुलिस ने…

ट्रैक्टर रैली के दौरान दीप सिद्धू पर भीड़ को उकसाने का आरोप है। हाल में ही दीप सिद्धू ने बिहार में छुपे होने की बात कही थी। इसके बाद पुलिस सक्रिय हो गयी है और कई टीम बिहार में उसकी छानबीन करने में जुटी हुई हैं।

वहीं, हिंसा में कथित संलिप्तता पाए जाने के बाद दिल्ली पुलिस ने जाजबीर सिंह, बूट सिंह, सुखदेव सिंह और इकबाल सिंह पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।

नए कृषि कानूनों के विरोध में गणतंत्र दिवस के मौके पर आयोजित ट्रैक्टर रैली के दौरान हुई हिंसा को लेकर दिल्ली पुलिस सख्त हो गयी है। हिंसा में शामिल लोगों की दिल्ली पुलिस गिरफ्तारी करने में जुटी है।

वहीं, अब पंजाबी कलाकार दीप सिद्धू पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया है। दीप सिद्धू के साथ ही जुगराज सिंह, गुरजोत सिंह और गुरजंत सिंह पर भी एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया है।