टीवी शो ‘भाबीजी घर पर हैं’ में अब नहीं नजर आएँगी ये एक्ट्रेस, जानिए पूरी वजह

सौम्या के शो छोड़ने के बाद मेकर्स ने सबसे पहले नेहा पेंडसे को इस रोल के लिए अप्रोच किया था। वह उनकी पहली चॉइस थीं। उस समय कई चीजों पर बात आकर अटक गई थी।

मेकर्स ने और कई एक्ट्रेस को अप्रोच किया, लेकिन वहां भी बात न बन सकी। चार महीने बाद नेहा से मेकर्स ने दोबारा कनेक्ट किया और डील की। जल्द ही नेहा शो की शूटिंग शुरू करेंगी।

महीनों बाद शो के मेकर्स ने सौम्या टंडन की जगह नेहा पेंडसे को कन्फर्म कर दिया। बता दें कि सौम्या ने शो को अगस्त के महीने में अलविदा कहा था। उसके बाद से स्क्रीन पर ‘अनीता भाभी’ नजर नहीं आ रही थीं।

टीवी शो ‘भाबीजी घर पर हैं’ की नई ‘अनीता भाभी’ मिल चुकी हैं। पिछले साल सौम्या टंडन ने शो को अलविदा कह दिया था। उसके बाद से फैन्स ‘अनीता भाभी’ का इंतजार कर रहे थे।