झारखंड के इन जिलों में बारिश के हैं आसार, जाने ठंड से कब मिलेगी राहत

पश्चिमी हवाओं के कारण ठंड काफी बढ़ गयी. रांची के मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार देश में दो अलग-अलग हिस्सों में चक्रवातीय क्षेत्र बन रहा है. एक चक्रवातीय स्थित दक्षिण पूर्व राजस्थान और दूसरा दक्षिण असम के साथ आसपास के इलाके में बन रहा है.

इस कारण इसका असर झारखंड के मौसम पर देखने को मिल रहा है. मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार राज्य में अगले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री की गिरावट हो सकती है.

झारखंड की राजधानी रांची समेत पलामू, गढ़वा, लातेहार, खूंटी, गुमला, लोहरदगा, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, चतरा एवं कोडरम में आज गर्जन के साथ मध्यम दर्जे की बारिश होने के आसार हैं. इसके साथ ही वज्रपात भी हो सकती है. इसके साथ ही जहां बारिश नहीं हुई है, वहां मध्यम दर्जे का कोहरा दिख सकता है.

झारखंड में आज शुक्रवार को सुबह से बादल छाए हुए हैं और कई इलाकों में रिमझिम बारिश भी हो रही है. पश्चिमी हवाओं के कारण ठंड काफी बढ़ गयी है.

आज से तीन दिनों तक राजधानी रांची के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट रहेगी. इससे ठंड और बढ़ेगी. मध्यम दर्ज की बारिश के साथ वज्रपात की भी आशंका है. ऐसे में घर से निकलें, तो सावधानी बरतें.