घर में हमेशा सकारात्मकता को बनाये रखना चाहते है तो अपने घर के मुख्यद्वार पर गणेशजी की तस्वीर लगाए या ॐ लिखवाये। घर की उत्तर पूर्व दिशा में हमेशा उचित रौशनी रखनी चाहिए और दक्षिण पश्चिम दिशा में ज़्यादा तेज रौशनी का होना अच्छा नहीं होता है।
घर के मुख्यद्वार के आगे कभी भी गंदगी को जमा ना होने दे, ऐसा होने से घर में नकारात्मक ऊर्जा आ सकती है। इसके अलावा घर के मुख्यद्वार को कभी भी अँधेरे में नहीं रखना चाहिए।
कुछ वास्तु दोष होते है जिनके कारण हमें कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। हमारे घर के अंदर की और बाहर की बहुत सी चीजे होती है जो हमारे जीवन पर अपना असर डाल सकती है। इन चीजों से घर में रहने वाले लोगों पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।