ज्यादातर रोमांटिक गाने ही फिल्माए जाते है पवन सिंह, अब इस गाने पर कर रहे ये…देखे वीडियो

भोजपुरी फिल्मों के गानों की अपनी अलग पहचान होती है। इस प्रकार के गानों में ज्यादातर रोमांटिक गाने ही फिल्माए जाते है। पवन सिंह,दिनेश लाल उर्फ निरहुआ, खेसारी लाल यादव सहित कई भोजपुरी स्टार्स के गाने भोजपुरी बॉक्स ऑफिस पर खूब धूम धमाल मचाते है। जिस प्रकार बॉलीवुड फिल्मों के फैंस अपने फेवरिट स्टार्स की फिल्मों का बेसब्री से इंतजार करते है उसी प्रकार भोजपुरी फिल्मों के फैंस भी अपने पसंदीदा स्टार्स की फिल्मों का इंतजार करते हैं जिसमें अदाकारी के साथ डांस भरे गीतों का भी खूब तड़का होता है।

यू-ट्यूब जैसे पोपुलर प्लेटफार्म पर भोजपुरी फिल्मों और भोजपुरी अल्बम के कई गाने खूब देखे जाते है और हिट्स बटोरते है। ऐसे ही भोजपुरी फिल्मों के अभिनेता और सिंगर रितेश पांडे का एक अल्बम वाला गाना खूब छा रहा है जिसमें उनके साथ अंतरा सिंह प्रियंका भी है। यह गाना यू-ट्यूब पर खासा वायरल हो रहा है। इस गाने के बोल है ‘गोरी तेरी चुनरी बा लाल लाल रंग’ जिसे गाया है रितेश पांडे ने। रितेश पांडे के साथ अंतरा सिंह प्रियंका ने अपनी आवाज दी है। यह गाना गोरी तेरी चुनरी अल्बम का है। इस गाने को अबतक 5,624,512 लोग देख चुके है।

https://youtu.be/r5adLuc9_qI

गौर हो कि रितेश पांडे भोजपुरी के अच्छे गायकों में शुमार होते है। हाल ही में इनके कई गीत सुपर डुपर हिट हुए है। इनकी गायिकी का अंदाज मशहूर भोजपुरी गायक और नामचीन अभिनेता पवन सिंह से मिलता है और खेसारी लाल यादव की तर्ज पर भी यह गीत गा लेते हैं। रितेश अपने भोजपुरी म्यूजिक अल्बमों से काफी मशहूर हो चुके है। इनकी लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि ये भोजपुरी फिल्मों में अब बतौर अभिनेता काम भी करने लगे हैं। होली के मौके पर रितेश के कई गानों को लोगों ने पसंद किया। रितेश गायिकी के साथ-साथ अभिनय के फन में भी माहिर है और भोजपुरी फिल्मों में भी हाथ आजमा रहे हैं।