जानिए सबसे ज्यादा अंतर से जीतने वाले टॉप-10 सांसदों में है ये लोग…

 देशभर में लोकसभा चुनाव के परिणाम आ चुके हैं. इस चुनाव में बीजेपी का प्रदर्शन विपक्षी पार्टियों के मुकाबले बहुत ज्यादा बेहतर रहा. इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वोटों के अंतर के लिहाज से जीत हासिल करने वाले टॉप-10 सांसदों में सभी बीजेपी के हैं.

सबसे बड़े अंतर की जीत पर बात करें तो इसमें गुजरात से तीन सांसद, राजस्थान, दिल्ली  हरियाणा से दो-दो सांसद शामिल हैं. खास बात यह है कि पीएम नरेंद्र मोदी समाजवादी पार्टी की शालिनी यादव से 4 लाख 79 हजार 505 वोटों से जीते, इसके बावजूद उनकी जीत का अंतर टॉप-10 में शामिल नहीं रहा.

शाह की जीत का अंतर अडवाणी से ज्यादा
गुजरात की नवसार सीट से बीजेपी के उम्मीदवार सीआर पाटिल ने देश की सबसे बड़े अंतर से जीत प्राप्त की है. उनकी जीत का अंतर 6 लाख89 हजार 668 वोट का है. उन्हें 74 प्रतिशत से ज्यादा, 9 लाख69 हजार 430 वोट मिले हैं. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह गांधीनगर से 5 लाख57 हजार 14 वोटों के अंतर से जीत हासिल कर छठे जगह पर स्थान बनाने में पास हुए. पिछली बार इस सीट से खड़े लालकृष्ण अडवाणी 4.83 लाख वोट के अंतर से जीते थे.

सबसे बड़ी जीत वाली 10 सीटें
1. सीआर पाटिल (नवसारी, गुजरात) : सीआर पाटिल ने 6 लाख89 हजार 668 वोटों से कांग्रेस पार्टी के धर्मेश पटेल को हराया.
2. संजय भाटिया (करनाल, हरियाणा) : यहां बीजेपी के संजय भाटिया ने 70 प्रतिशत से ज्यादा, 9 लाख 11 हजार 594 वोट लेकर कांग्रेस पार्टी के कुलदीप शर्मा को 6 लाख 56 हजार 142 वोटों से हराया.
3. कृष्णपाल गुर्जर (फरीदाबाद, हरियाणा) : कृष्णपाल गुर्जर ने कांग्रेस पार्टी प्रत्याशी अवतार भड़ाना को 6 लाख 38 हजार 239 वोटों से हराया. कृष्ण को 9 लाख 13 हजार 222 वोट मिले.
4. सुभाष चंद्र (भीलवाड़ा, राजस्थान) : कांग्रेस के राम पाल शर्मा को 6 लाख 12 हजार वोटों से हराया. उन्हें 9 लाख 38 हजार 160 वोट मिले.
5. रंजनबेन भट (वडोदरा, गुजरात) : कांग्रेस के प्रशांत पटेल को 5.89 लाख वोटों से हराया.
6. प्रवेश वर्मा (पश्चिमी दिल्ली) : महाबल मिश्रा को 5 लाख 78 हजार 486 वोटों से हराया.
7. सीपी जोशी (चित्तौड़गढ़, राजस्थान) : कांग्रेस के गोपाल सिंह शेखावत को 5 लाख 76 हजार 247 वोटों से हराया.
8. अमित शाह (गांधीनगर, गुजरात) : भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने 5 लाख 57ं हजार 14 वोटों से कांग्रेस पार्टी के सीजी चावड़ा को हराया है.
9. हंसराज हंस (उत्तर पश्चिमी दिल्ली) : हंसराज हंस ने 5 लाख 53 हजार 897 वोटों से आप के गुगन सिंह को हराया.
10. उदय प्रताप सिंह (होशंगाबाद, मध्यप्रदेश) : कांग्रेस पार्टी के शैलेंद्र दीवान को 5 लाख 53 हजार 682 वोटों से हराया.