जानिए यहाँ पर चला बीजेपी का जादू , मिली इतनी ज्यादा सीटे

इस समय बिहार की 40 लोकसभा सीटों पर गुरुवार प्रातः काल 8 बजे से वोटों की गिनती प्रारम्भ हो गई  एनडीए को अब तक 35 सीटों पर बढ़त मिली है वहीं दो सीट पर महागठबंधन आगे चल रहा है  बेगूसराय में गिरिराज सिंह सीपीआई के कन्हैया कुमार से आगे चल रहे हैं

 

आइए जानते हैं बिहार की सभी सीटों पर एक नजर-

अररिया: यहाँ बीजेपी के प्रदीप कुमार सिंह राजद प्रत्याशी सरफराज आलम से आगे चल रहे हैं

आरा: यहाँ बीजेपी के आरके सिंह सीपीआई प्रत्याशी राजू यादव से आगे चल रहे हैं

औरंगाबाद: यहाँ बीजेपी के सुशील कुमार सिंह भारत आवाम मोर्चा के उपेंद्र प्रसाद से आगे चल रहे हैं

बेगूसराय: यहाँ सीपीआई उम्मीदवार कन्हैया से आगे चल रहे भाजपा के गिरिराज सिंह  तीसरे पर पर चल रहे तवनीर हसन

भागलपुर: यहाँ जदयू के अजय कुमार मंडल राजद उम्मीदवार बुलो मंडल से आगे चल रहे हैं

बक्सर: यहाँ बीजेपी प्रत्याशी अश्विनी चौबे आगे, राजद के जगदानंद सिंह पीछे चल रहे हैं

दरभंगा: यहाँ बीजेपी उम्मीदवार गोपालजी ठाकुर आगे राजद प्रत्याशी अब्दुल बारी सिद्दीकी पीछे चल रहे हैं

गया: यहाँ जदयू प्रत्याशी विजय कुमार मांझी हम पार्टी जीतनराम मांझी से आगे चल रहे हैं

गोपालगंज: यहाँ जदयू के आलोक कुमार सुमन राजद उम्मीदवार सुरेंद्र राम से आगे

हाजीपुर: यहाँ लोजपा प्रत्याशी पशुपति कुमार पारस आगे, राजद के शिवचंद्र राम पीछे

जहानाबाद: यहाँ राजद उम्मीदवार सुरेंद्र प्रसाद यादव आगे, जदयू के चंद्रेश्वर प्रसाद पीछे

जमुई: लोजपा उम्मीदवार चिराग पासवान आगे, रालोसपा के भूदेव चौधरी दूसरे पर चल रहे हैं

झंझारपुर: यहाँ जदयू के रामप्रीत मंडल राजद उम्मीदवार गुलाब यादव से आगे

काराकाट: यहाँ रालोसपा अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा जदयू के महाबली सिंह से पीछे

कटिहार: यहाँ जदयू के दुलालचंद गोस्वामी कांग्रेस पार्टी उम्मीदवार तारिक अनवर से आगे चल रहे

खगड़िया: यहाँ लोजपा के चौधरी महबूब अली कैसर आगे, वीआईपी प्रत्याशी मुकेश सहनी पीछे

किशनगंज: यहाँ जदयू के सैय्यद महमूद अशरफ आगे, कांग्रेस पार्टी प्रत्याशी डॉ मोहम्मद जावेद पीछे

मधेपुरा: यहाँ जदयू के दिनेश चंद्र यादव आगे, शरद यादव दूसरे  पप्पू यादव तीसरे नंबर पर चल रहे

मधुबनी: यहाँ बीजेपी के अशोक कुमार यादव आगे, वीआईपी के बद्री पूर्वे दूसरे  शकील अहमद तीसरे नंबर पर चल रहे

महाराजगंज: यहाँ भाजपा के जनार्दन सिंह सिग्रीवाल आगे, राजद प्रत्याशी रणधीर सिंह पीछे

मुंगेर: यहाँ जदयू के ललन सिंह कांग्रेस पार्टी प्रत्याशी नीलम देवी से आगे चल रहे हैं

मुजफ्फरपुर: यहाँ बीजेपी के अजय निषाद वीआईपी के राजभूषण चौधरी से आगे

नवादा: यहाँ लोजपा के चंदन सिंह आगे, राजद प्रत्याशी विभा देवी दूसरे नंबर पर

पश्चिम चंपारण: यहाँ बीजेपी के डॉ संजय जायसवाल आगे, रालोसपा के बृजेश कुमार कुशवाहा पीछे

पाटलिपुत्र: यहाँ बीजेपी उम्मीदवार रामकृपाल यादव आगे, मीसा भारती पीछे दोनों के बीच कांटे का मुकाबला

पटना साहिब: यहाँ शत्रुघ्न सिन्हा से आगे चल रहे रविशंकर प्रसाद

पूर्णिया: जदयू के संतोष कुमार कांग्रेस पार्टी के उदय सिंह से आगे

पूर्वी चंपारण: बीजेपी के राधामोहन सिंह रालोसपा उम्मीदवार आकाश कुमार सिंह से आगे

समस्तीपुर: लोजपा के रामचंद्र पासवान कांग्रेस पार्टी के अशोक कुमार से आगे

सारण: बीजेपी के राजीव प्रताप रूडी आगे, चंद्रिका राय पीछे कांटे का मुकाबला

सासाराम: बीजेपी के छेदी पासवान को लीड, कांग्रेस पार्टी प्रत्याशी मीरा कुमार पीछे

श्योहर: बीजेपी की रामा देवी राजद प्रत्याशी फैसल अली से आगे

सीतामढ़ी: जदयू के सुनील कुमार पिंटू राजद के अर्जुन राय से आगे

सीवान: जदयू की कविता सिंह आगे, राजद प्रत्याशी हिना सहाब पीछे

सुपौल: जदयू के दिलेश्वर कामत कांग्रेस पार्टी प्रत्याशी रंजीत रंजन से आगे

उजियारपुर: बीजेपी के नित्यानंद राय रालोसपा प्रत्याशी उपेंद्र कुशवाहा से आगे

वैशाली: लोजपा की वीणा देवी राजद प्रत्याशी रघुवंश प्रसाद सिंह से आगे

वाल्मीकिनगर: जदयू के वैद्यनाथ प्रसाद महतो कांग्रेस पार्टी के शाश्वत केदार से आगे