जम्मू और कश्मीर के पुलवामा में बुधवार को आतंकियों ने एक महिला को गोली मार दी जिससे उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने बताया कि आतंकियों की गोली लगने से एक आदमी घायल भी हुआ है।
एक पुलिस ऑफिसर ने बताया ‘‘आतंकवादियों ने पुलवामा जिले में आज सिंगू-नरबाल इलाके में एक महिला व एक पुरुष पर गोलियां चलाईं। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल महिला की मृत्यु हो गई। घायल पुरुष को अस्पताल ले जाया गया। ’’