जानिए कौन हैं अटल की भतीजी करुणा शुक्ला

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव नतीजों में भाजपा कांग्रेस के हाथों मात खाती दिख रही है। शुरुआती रुझानों में कांग्रेस भाजपा से काफी आगे हैं। वही प्रदेश के मुख्यमंत्री रमन सिंह भी अपनी राजनंदगांव सीट से पीछे चल रहे हैं। उन्हें इस सीट से जो उम्मीदवार कड़ी टक्कर दे रहा है वो और कोई नहीं, बल्कि दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की भतीजी करुणा शुक्ला हैं, जो कांग्रेस से चुनाव लड़ रही हैं।

32 साल बाद भाजपा छोड़कर ज्वाइन की थी कांग्रेस

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावों में सीएम रमन सिंह ही हारते नजर आ रहे हैं। शुरुआती रुझानों में उन्हें कांग्रेस से मात दे रही है। कांग्रेस से जो चेहरा सीएम को हरा रहा है वो हैं करुणा शुक्ला। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की भतीजी करुणा शुक्ला इस विधानसभा चुनाव में रमन सिंह को मात देती दिख रही हैं। करुणा शुक्ला कभी भाजपा की सदस्य हुआ करती थीं, लेकिन 2013 में उन्होंने भाजपा के साथ अपना 32 साल पुराना रिश्ता तोड़ कांग्रेस का दामन थाम लिया था।

रमन सिंह को दे रहीं हैं कड़ी टक्कर

2014 आम चुनावों में उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से चुनाव लड़ा था, लेकिन भाजपा के लखन लाल साहू के हाथों उन्होंने बड़ी हार का सामना करना पड़ा था। अब छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने उन्हें रमन सिंह के उतारा और रुझानों पर जाएं तो कांग्रेस का ये कदम सफल साबित हो रहा है। सुबह 11 बजे तक रुझानों में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को 55 सीटों पर बहुमत है।