जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि आज, पीएम मोदी समेत देश के बड़े नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

भारत के इतिहास की बात करें तो देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का निधन आज ही के दिन हुआ था। स्वतंत्रता संग्राम में अग्रणी भूमिका निभाने के बाद आजाद भारत के प्रथम प्रधानमंत्री के तौर पर जवाहरलाल नेहरू की उपलब्धियों से इतिहास भरा पड़ा है।

आज देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की 57वीं पुण्यतिथि है। देशभर में उन्हें श्रद्धांजलि दी जा रही है। गौरतलब है कि देश के पहले प्रधानमंत्री नेहरू ने अगस्त 1947 से 27 मई, 1964 तक देश की कमान संभाली थी। नेहरू का निधन 1964 में हुआ था।

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भी पंडित जवाहर लाल नेहरू को श्रद्धांजलि दी। सुरजेवाला ने ट्वीट कर लिखा, ”जो व्यक्ति अधिकतर अपने ही गुणों का बखान करता रहता है.

वो अक्सर सबसे कम गुणी होता है…’जवाहरलाल नेहरू जी स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री, भारत रत्न और भारत में लोकतंत्र को सबल बनाने वाले, पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।’

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी जवाहरलाल नेहरू को याद किया। सीएम केजरीवाल ने ट्वीट कर लिखा, ‘भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरु जी की पुण्यतिथि पर उन्हें सादर नमन।’

राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए जवाहर लाल नेहरू के विचार साझा किए। उन्होंने लिखा, ‘बुराई अनियंत्रित होती है, अगर आप इसे सहन करते हो तो ये पूरे सिस्टम को जहरीला कर देती है।’ राहुल गांधी ने आगे लिखा कि पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि पर उनके कथन को याद करने का दिन है।