जल्द ही माँ बनने वाली है नेहा कक्कर, महज दो महीने में ही…

वैसे बता दे हाल ही में दो महीने पहले 24 अक्टूबर को नेहा कक्कर और रोहन प्रीत की शादी हुयी थी और महज दो महीने में ही उन्होंने खुशखबरी सुना दी | उनकी इस खबर से हर कोई हैरान है | इसके बाद से नेहा कक्कर के लिए लोगो ने सवालो की झड़ी लगा दी है, कि क्या वे पहले से प्रेग्नेंट थी |

 

बताया जाता है कि नेहा की मुलाकात रोहनप्रीत से नेहु दा व्याह एल्बम के सेट पर हुयी थी | उस पहली मुलाकात में ही वे एक दूसरे को दिल दे बैठे | इसके बाद 24 अक्टूबर 2020 को उनकी शादी हो गयी | वे अपने हनीमून के लिए दुबई गए थे, जहाँ की उन्होंने कई तस्वीरें शेयर की थी

नेहा कक्कर की इस फोटो में उनके पति रोहनप्रीत भी नजर आ रहे है, इस तस्वीर के कैप्शन में नेहा कक्कर ने लिखा है, “ख्याल रख्या कर” | बता दे नेहा कक्कर के इस तस्वीर को शेयर करते ही, उन्हें बधाइयाँ देने वालो का तांता लग गया |

नेहा के फैंस भी उन्हें जमकर बधाइयाँ देते नजर आ रहे है | टीवी और बॉलीवुड के सितारों ने भी उन्हें बधाइयाँ दी | वहीँ उन्हें भाई टोनी कक्कर ने मामा बनने की ख़ुशी जताई |

हाल ही में नेहा कक्कर और रोहनप्रीत की शादी खूब सुर्ख़ियों में रही थी | उन्होंने अपनी शादी का भी किसी फिल्म की तरह प्रमोशन किया था | हालाँकि नेहा कक्कर के फैंस उनकी शादी को लेकर बेहद खुश थे.

ऐसे में नेहा कक्कर के फैंस के लिए एक और खुशखबरी आ चुकी है | दरअसल नेहा कक्कर और रोहनप्रीत के घर में जल्द ही किलकारियां गूंजने वाली है | इस बात की जानकारी खुद उन्होंने दी है | हाल ही में नेहा कक्कर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक तस्वीर शेयर की है, जिसमे वे अपना बेबी बम्प फ्लॉन्ट करती साफ़ नजर आ रही है |