जरूरत से ज्यादा हैंड सेनेटाइजर इस्तेमाल करने से हो सकती है ये बड़ी समस्या…

कई अध्ययनों में यह पाया गया है कि हैंड सेनेटाइजर में अल्कोहल की मात्रा अधिक होने से यह कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने में सक्षम है। इससे ये बीमारी फैलाने वाला वायरस मर जाता है। पर बाद में कई अध्ययनों में ये बात सामने आई कि इसके अत्यधिक प्रयोग के दुष्प्रभाव भी हो सकते हैं।

 

विशेषज्ञों द्वारा किए गए अध्ययन में ये बात सामने आई है कि हैंड सेनेटाइजर के ज्यादा प्रयोग से हाथों में रूखापन, खुजली और कई अन्य समस्याएं पैदा हो सकती हैं।

कोरोना वायरस महामारी से इस समय पूरी दुनिया जुझ रही है। लोग इसके संक्रमण से बचने के लिए तरह-तरह के जतन कर रहे हैं। इनमें फेस मास्क से लेकर फेस शील्ड, हैंड सेनेटाइजर, ग्लव्स सहित बचाव के कई संसाधन शामिल हैं।

स्वच्छता के आग्रह के चलते ही लोगों के बीच हैंड सेनेटाइजर का इस्तेमाल भी बहुत बढ़ा है। हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि हैंड सेनेटाइजर का प्रयोग तभी किया जाना चाहिए जब साबुन व पानी उपलब्ध नहीं हो। सेनेटाइजर का बहुत अधिक प्रयोग भी नुकसान पहुंचा सकता है।