छेड़छाड़ का विरोध करने पर लड़की का किया ये हाल

जिले में अनुसूचित जाति की एक लड़की को छेड़छाड़ का विरोध करना इतना महंगा पड़ गया कि उसे अपनी जान से हाथ धोना पड़ा।
पीड़ित लड़की अपने जानवरों के लिए खेत से चारा लेने गयी थी, तभी वहां मौजूद दबंगों ने उसके साथ छेड़छाड़ की। छेड़छाड़ का विरोध करने पर दबंगों ने युवती को इतनी बुरी तरह मारा-पीटा गया कि उसे अस्पताल पहुंचाते समय उसकी रास्ते में ही मौत हो गयी।


वारदात जैदपुर थाना क्षेत्र के भकोसा गांव की है। जहां से अनुसूचित जाति की एक लड़की की मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया हैं। दरअसल अपने जानवरों के लिए खेत से चारा लेने गयी लड़की के साथ एक युवक ने छेड़छाड़ की।

वहीं छेड़छाड़ का विरोध करने पर लड़की को इतनी बुरी तरह मारा-पीटा गया कि अस्पताल ले जाते समय उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। आरोप है कि युवती के साथ गैंगरेप भी हुआ है। हालांकि पुलिस के मुताबिक इस बात की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।

वहीं मृतक लड़की के परिजनों ने बताया कि मरने से पहले लड़की ने अपने साथ हुई हैवानियत की सारी आप बीती सुनाई उन्हें बताई थी। परिजनों के मुताबिक हैवानियत करने वाले पड़ोसे के गांव के ही हैं। उन्होंने बताया कि लड़की की करीब एक महीने पहले ही गोदभराई हुई थी और घर में शादी की तैयारियां चल रही थी। इस वारदात के बाद से परिवार समेत पूरा गांव सदमें में है। साथ ही इस वारदात को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश भी है।

वहीं लड़की से हुई इस हैवानियत पर बाराबंकी के अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि खेत गई एक युवती की हत्या की गई है। लड़की के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।