छठ त्योहार की गूंज अब पहुंच चुकी है दिल्ली, इन रास्तों पर रहेगा जाम

पूर्वांचल के छठ त्योहार की गूंज अब दिल्ली पहुंच चुकी है, यहां पर भारी संख्या में पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के लोग अपने परिवार के साथ रहते हैं जो कि छुट्टियों के अभाव में अपने घर नहीं जा सकते हैं इसलिए दिल्ली सरकार ने उन सभी का ध्यान रखते हुए एक बड़ा कदम उठाते है और उसने आज के दिन दिल्ली में गजटेड छुट्टी घोषित कर दी है, जिसके कारण आज स्कूल और सरकारी कार्यालय बंद हैं। इसके साथ ही दिल्ली पुलिस ने व्रत के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।

Image result for छठ त्योहार

दिल्ली यातायात पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

आज शाम सूर्य देवता को पहला अर्ध्य दिया जाएगा, इसलिए आज और कल के लिए दिल्ली यातायात पुलिस ने एक परामर्श जारी किया है जिसके मुताबिक लोगों को बाहरी रिंगरोड पर मुकरबा चौक से चंदगी राम अखाड़ा, वजीराबाद पुल, आईएसबीटी कश्मीरी गेट के आसपास की सड़कों, पुश्ता रोड (खजूरी खास/शास्त्री पार्क), कालिंदी कुंज पुल (दोनों तरफ से) समेत कुछ सड़कों पर यात्रा करने से बचने की सलाह दी गई है।Related image

दिल्ली
यातायात प्रभावित ना हों इसलिए बनाए गए हैं नियम

क्योंकि आज यमुना नदी के बड़े घाटों, भलस्वा झील और हैदरपुर नहर जैसे जलाशयों के आसपास की सड़कों पर व्रतियों और पूजा करने वालों की काफी भीड़ होगी जिससे यातायात प्रभावित होंगे इसलिए लोगों के लिए नियम लागू किए गए हैं।Image result for छठ त्योहार

पुलिस
सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें लोग

ट्रैफिक जाम ना लगे इसलिए आज लोगों से ज्यादा से ज्यादा दिल्ली मेट्रो जैसे सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने का अनुरोध किया गया है।

छठ की काफी मान्यता

मालूम हो कि लोकआस्था का पर्व छठ की काफी मान्यता है, अथर्ववेद के अनुसार षष्ठी देवी भगवान भास्कर की मानस बहन हैं। भगवान सूर्य तेजस्वी और यशस्वी पुत्र देते हैं। अस्तांचल और उदित सूर्य दोनों की पूजा छठ में होती है। उदित सूर्य एक नए सवेरा का प्रतीक है, अस्त होता हुआ सूर्य केवल विश्राम का प्रतीक है इसलिए छठ पूजा के पहले दिन अस्त होते हुए सूर्य को पहला अर्घ्य देते हैं, जो लोगों को ये बताता है कि दुनिया खत्म नहीं हुई, कल फिर सवेरा होगा।