चौतरफा हारने के बाद बौखलाया पाक एलओसी पर किया सीजफायर उल्लंघन, हमले में एक जवान शहीद

जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने और विशेष राज्य का दर्जा खत्म करने के मोदी सरकार के लिए गए फैसले से पाकिस्तान की नींद हराम हो गई है। कश्मीर मुद्दे पर पाक को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी हार का सामना करना पड़ा है। चौतरफा हारने के बाद बौखलाया पाकिस्तान सीमा पर एक बार फिर नापाक हरकत सामने आई है।पाकिस्तानी सेना ने शनिवार को राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर एकबार फिर सीजफायर उल्लंघन किया है। पाकिस्तानी सेना ने आज सुबह 6.30 बजे भारत की अग्रिम चौकियों और गांवों पर मोर्टार और छोटे हथियारों से गोलीबारी की है। भारतीय सेना ने इस गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया है। हालांकि इस गोलीबारी में सेना का एक जवान शहीद हो गया। लांस नायक संदीप थापा( 35 वर्ष) इस गोलीबारी में शहीद हो गए हैं। वह देहरादून के रहने वाले थे।एक रक्षा प्रवक्ता के मुताबिक, सीमा पार से गोलीबारी सुबह लगभग 6.30 बजे नौशेरा सेक्टर में शुरू हुई, जिसका भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया है।

पाकिस्तानी के 4 सैनिक ढेर

इससे पहले गुरुवार को भारतीय सेना ने सीमा पर पाकिस्तान आर्मी को मुंहतोड़ जवाब दिय। भारतीय सेना ने एलओसी पर गोलीबारी में चार पाकिस्तानी जवानों को ढेर कर दिया। भारतीय सेना ने गुरुवार को सीमा पर गोलीबारी में तीन पाकिस्तानी सैनिकों को ढेर कर दिया था। इस तरह भारत ने कुल 4 पाकिस्तानी सैनिकों को सीमा पर मार गिराया है। गुरुवार को स्वतंत्रता दिवस के दिन भी पाकिस्तानी सेना ने सीमा पर अपने नापाक मंसूबे एकबार फिर दिखाए।सेना के सूत्रों ने बताया कि उसी दिन उरी और राजौरी सेक्टर में पाकिस्तानी सेना ने संघर्ष विराम का उल्लंघन किया।

पाकिस्तानी सेना ने पुंछ के कृष्णा घाटी सेक्टर में संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए भारी गोलाबारी शुरू कर दी। इस पर भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई की ओर पाक सेना के तीन जवान मार गिराए और दुश्मन के कई बंकर भी नष्ट कर दिए। इसके अलावा पाकिस्तान के कई सैनिकों के घायल होने की भी खबर है।इसके अलावा पाकिस्तान के कई सैनिकों के घायल होने की भी खबर है