चेहरे पर नेचुरल ग्लो लाने के लिए करे ये आसान सा उपाय

लौकी का जूस पाचन क्रिया से जुड़ी समस्या को दूर करने में बहुत फायदेमंद होता है। इसके अधिक मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते है जो कब्ज और गैस की समस्या में छुटकारा दिलाते हैं।

नेचुरल वॉटर प्रचूर मात्रा में होने के कारण लौकी चेहरे का रंग रूप निखारने में बहुत लाभदायक होती है। अपने चेहरे पर आप लौकी का जूस लगाकर मसाज कर सकते हैं। लौकी को काटकर, इसका एक टुकड़ा चेहरे पर लगाने से काफी निखार आता है।

डायबिटीज के पेशेंट्स के लिए लौकी राम-बाण है। लौकी के जूस का सेवन रोज़ाना प्रातः उठकर खाली पेट करना चाहिए। ऐसा करने से मधुमेह के रोगियों को बहुत फायदा मिलेगा।

लौकी वजन कम करने में बहुत फायदेमंद होती है। इसके सेवन से व्यक्ति आसानी से वजन को कम कर सकता है। लौकी का उपयोग सब्जी या जूस किसी भी तरीके से किया जा सकता है। साथ ही आप लौकी का प्रयोग उसे उबालकर, नमक डालकर भी कर सकते हैं।

लौकी जिसको घीया के नाम से भी जाना जाता है उसमे अनेकों फायदे होते है। यह हमारे शरीर को बहुत से रोगो से मुक्त कराती है। इसमें ऐसे गुण पाए जाते है जो हमारे शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होते है। आज हम आपको बता रहे है लौकी के फायदे , आइये जाने यहां –