चेहरे को ग्लोइंग बनाने के लिए गाय के घी से करें फेस मसाज

गाय के घी के फायदे इसलिए भी ज्यादा हैं, क्योंकि इसमें माइक्रोन्यूट्रीएंट्स तत्व ज्यादा मात्रा में होते हैं। जो शरीर में जाकर शरीर को कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से बचाए रखते हैं। गाय का घी न सिर्फ खाने के लिए अच्छा हैं, बल्कि इसका धार्मिक महत्व भी काफी ज्यादा हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार गाय के घी का दीपक जलाना काफी ज्यादा शुभ हैं। आइये जानते हैं गाय के घी को खाने से शरीर को क्या-क्या लाभ प्राप्त होते हैं।

गाय का घी खाने के फायदे :-

आँखों की रोशनी बढ़ाये

गाय के घी को खाने से आँखों की रोशनी तेज़ होती हैं। इसके लिए एक चम्मच शुद्ध गाय के देसी घी में एक चम्मच पीसी हुई शक्कर, एक चम्मच पीसी काली मिर्च मिला कर सुबह खाली और रात को सोने से पहले चाटकर गर्म दूध पीना चाहिए।

मोटापा कम करे

यह जानकर आपको ताजुब्ब होगा की गाय के घी में ऐसे गुण पाए जाते हैं जो वजन कम करने में मददगार हैं। इसलिए इसका सेवन जरूर करे।

हिचकी से छुटकारा दिलाये

अगर हिचकी आ रही हैं और सभी उपाय अजमाने के बावजूद हिचकी आना बंद नहीं हो रही हैं तो आधा चम्मच गाय का घी खा ले। इससे हिचकी से तुरंत लाभ मिलता हैं और यह बंद हो जाती हैं।

चेहरा ग्लोइंग बनाये

गाय के घी में एंटीऑक्सीडेंट प्रचुर मात्रा में पाया जाता हैं। जो फ्री रेडिकल्स सेल्स से लड़ने का काम करता हैं और चेहरे का ग्लो बढ़ाता है। इसलिए गाय के घी के फायदे की बात करे तो इससे आपके चेहरे पर नयी चमक आ जाती हैं।

बच्चों की कफ दूर करे

अमूमन बच्चों में कफ की समस्या बहुत ही जल्दी हो जाती हैं। अगर किसी बच्चे के कफ की शिकायत हो गयी हैं तो पुराने गाय के घी से बच्चे की छाती और पीठ पर मालिश करनी चाहिए। इससे काफी ज्यादा फायदा होगा।