चीन से तनाव के बीच इस देश ने मिलाया भारत से हाथ, भेज रहा ये खतरनाक हथियार

दोनों देशों की नौसेनाएं जहाजों, पेट्रोलिंग के लिए विमानों और हेलिकॉप्टरों के जरिए जोर आजमाइश करेंगी। भारतीय नौसेना हाल के दिनों में कई देशों की नौसेनाओं के साथ सैन्य अभ्यास कर चुकी है।

 

विगत 26-28 सितंबर के बीच भारत और जापान की नौसेनाओं ने भी अभ्यास किया था। यह सैन्य अभ्यास भी ऐसे समय हो रहा है जब चीन से सीमा पर तनातनी बरकरार है। चीन और भारत की सेनाएं एलएसी पर डेरा डाल चुकी हैं।

दोनों नौसेनाओं के जहाज इस दौरान युद्धक गतिविधियों में हाथ आजमाएंगे। हेलीकॉप्टर अभियानों को भी अंजाम दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि चार और पांच अक्टूबर को दोनों नौसेनाएं उत्तरी बंगाल की खाड़ी में पूरे तालमेल से पेट्रोलिंग की जाएगी।

इस दौरान भारतीय नौसेना पनडुब्बी रोधी युद्धक सामग्री और गाइडेड मिसाइलें तैनात की गई हैं। सैन्‍य अभ्‍यास के दौरान बांग्लादेशी नौसेना की मिसाइल अबू बकर और कोविट पोरोटे की क्षमताओं को भी आजमाया जाएगा।

चीन से जारी तनाव के बीच भारत और बांग्लादेश की नौसेनाएं शनिवार से बंगाल की खाड़ी में दो दिवसीय संयुक्त सैन्य अभ्यास शुरू कर रही हैं। दोनों नौसेनाएं पेट्रोलिंग और आपसी तालमेल पर ध्यान केंद्रित करेंगी।

भारतीय नौसेना के प्रवक्ता ने बताया कि बंगोसागर अभियान के दौरान नौसैनिक अभ्यासों के विभिन्न पहलुओं को परखा जाएगा। दोनों देशों के बीच ऐसी पहलकदमी (सैन्य अभ्यास) की शुरुआत पिछले साल अक्टूबर से ही हुई है।